Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»लोकसभा में PM मोदी बोले- महाकुंभ के जरिए दुनिया ने भारत की विराटता को देखा
    राजनीति

    लोकसभा में PM मोदी बोले- महाकुंभ के जरिए दुनिया ने भारत की विराटता को देखा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    PM मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं प्रयागराज में हुए महाकुंभ पर वक्तव्य देने के लिए उपस्थित हुआ हूं। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए मैं देशवासियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। महाकुंभ की सफलता में सरकार, समाज और सभी कर्मयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से प्रयागराज की जनता और देशभर से आए श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

    उन्होंने आगे कहा, “महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। यह आयोजन जनता जनार्दन के संकल्प और श्रद्धा से प्रेरित था। महाकुंभ ने हमारी राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत किया और देश की सांस्कृतिक एकता को और मजबूत किया।”

    पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लेख करते हुए कहा, “पिछले वर्ष राम मंदिर ने हमें यह अहसास कराया कि भारत अगले 1000 वर्षों के लिए कैसे तैयार हो रहा है। इस वर्ष महाकुंभ ने हमारी सोच को और अधिक सशक्त बनाया और देश की सामूहिक चेतना को उन्नत किया।”

    उन्होंने महाकुंभ की भव्यता की तुलना गंगा अवतरण के लिए भगीरथ प्रयास से की और कहा, “जिस प्रकार गंगा को धरती पर लाने के लिए महाप्रयास हुआ था, उसी तरह महाकुंभ का आयोजन भी एक विराट प्रयास का साक्षात प्रमाण है। मैंने लाल किले से ‘सबका प्रयास’ की जो भावना प्रकट की थी, महाकुंभ उसका एक अनुपम उदाहरण है।”

    अपने हालिया मॉरीशस दौरे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “महाकुंभ के दौरान मैं त्रिवेणी संगम से पवित्र जल लाया था, जिसे मॉरीशस के गंगा तालाब में मिलाया गया। यह क्षण देखने लायक था और भारत की सांस्कृतिक विरासत की गूंज को वैश्विक स्तर पर दर्शाता है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.