Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»Bofors Scam: फिर उठा बोफोर्स घोटाले का मुद्दा, भाजपा ने सोनिया-राहुल से इस्तीफा मांगा; जानिए पूरा मामला
    राजनीति

    Bofors Scam: फिर उठा बोफोर्स घोटाले का मुद्दा, भाजपा ने सोनिया-राहुल से इस्तीफा मांगा; जानिए पूरा मामला

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सोनिया-राहुल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोफोर्स घोटाला फिर सुर्खियों में, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

    बोफोर्स घोटाले का मुद्दा एक बार फिर गरमाया है। हाल ही में एक पत्रकार की किताब का हवाला देते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

    भाजपा की मांग – सोनिया और राहुल गांधी दें इस्तीफा

    भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक इटली के कथित बिचौलिये ओत्तावियो क्वात्रोची से जुड़े सभी संबंधों का पूरी तरह खुलासा नहीं होता, तब तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि चित्रा सुब्रमण्यम ने अपनी किताब बोफोर्स गेट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि क्वात्रोची ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी के साथ करीबी संबंधों का लाभ उठाकर रक्षा सौदों में दखल दिया। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    क्या है मामला?

    क्वात्रोची (जो अब दिवंगत हो चुका है) पर लंबे समय से यह आरोप लगते रहे हैं कि उसके इटली मूल की सोनिया गांधी के साथ घनिष्ठ संबंध थे और उसने इसका इस्तेमाल भारत में व्यापारिक लाभ उठाने के लिए किया। 1987 में स्वीडिश सरकारी रेडियो ने बोफोर्स तोप सौदे में कथित रिश्वतखोरी का खुलासा किया था, जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले की लंबी जांच की। पत्रकार चित्रा सुब्रमण्यम ने भी इस घोटाले पर कई रिपोर्ट प्रकाशित की थीं।

    एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान रक्षा सौदों से जुड़ी गोपनीय फाइलें क्वात्रोची को भेजी जाती थीं, ताकि वह अपनी पसंदीदा कंपनियों के पक्ष में बदलाव कर सके।

    मल्लिकार्जुन खरगे से मांगा जवाब

    भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वर्तमान नेतृत्व से सवाल किया कि क्या यह राजीव गांधी द्वारा ली गई शपथ का उल्लंघन नहीं था? साथ ही, भाजपा ने आरोप लगाया कि 2005 में यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी के निर्देश पर सीबीआई ने क्वात्रोची के बैंक खातों से रोक हटा दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.