Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»RR vs KKR: संजू सैमसन के पास बड़ा मौका, सिर्फ 15 रन और खास क्लब में होगी एंट्री!
    खेल

    RR vs KKR: संजू सैमसन के पास बड़ा मौका, सिर्फ 15 रन और खास क्लब में होगी एंट्री!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    संजू सैमसन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    KKR vs RR: IPL 2025 का छठा मुकाबला आज (26 मार्च) गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। इस मैच में राजस्थान के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

    इस सीजन राजस्थान के लिए पहले मैच में बतौर बल्लेबाज खेलने वाले संजू सैमसन आज भी कप्तानी नहीं संभालेंगे। उनकी जगह रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। दरअसल, संजू सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे, जहां उन्होंने 37 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे। अब लगातार दूसरे मैच में भी वह बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे।

    संजू के पास 4500 रन पूरे करने का मौका

    कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मुकाबले में संजू सैमसन के पास IPL में 4500 रन पूरे करने का सुनहरा मौका होगा। वह इस उपलब्धि से महज 15 रन दूर हैं। अगर वह आज 15 रन बना लेते हैं, तो इस लीग में 4500 रन बनाने वाले 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक इस सूची में शामिल 13 खिलाड़ियों में 9 भारतीय बल्लेबाज हैं।

    IPL में संजू सैमसन का शानदार रिकॉर्ड

    संजू सैमसन ने अब तक IPL में 169 मैचों की 164 पारियों में 4485 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 30.93 और स्ट्राइक रेट 139.41 का है। वह पिछले एक दशक से राजस्थान रॉयल्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। खास बात यह है कि संजू कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ 28.57 की औसत और 121.58 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं।

    30 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज IPL में 2013 से खेल रहे हैं। पहले तीन सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे। वहां दो साल बिताने के बाद 2018 में वह दोबारा राजस्थान की टीम में लौट आए और तब से टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि, अब तक वह अपनी टीम को चैंपियन बनाने का सपना पूरा नहीं कर पाए हैं।

    राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

    यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, नीतीश राणा, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजलहक फारूकी, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.