- कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज
- मुजगहन थाने में मां-बेटी की जांच
- ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए
रायपुर: लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गिरफ्तार, ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप
रायपुर में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाने में मां-बेटी के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया था।
पूजा ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की थी, उनके जेवर चुराए और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की। गिरफ्तार के समय थाने में पूजा के चार पति भी पहुंच गए थे, जिससे थाने में हलचल मच गई।
शादी के बाद पति के साथ न रहना और संदिग्ध गतिविधियां
डाकेश्वर देवांगन ने अदालत में परिवाद दायर कर बताया कि उसने पूजा से शादी की थी, लेकिन पूजा अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी और ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी पर संदेह हुआ और उसने पूजा और उसकी मां के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई, जिन्होंने बताया कि पूजा ने 15 जनवरी 2016 को उसकी भी शादी की थी, जो प्रमाण के रूप में उसने मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद डाकेश्वर को यह पता चला कि पूजा ने बिना तलाक लिए चार से पांच लोगों से शादी की थी और उनकी जेवरात तथा पैसे लेकर भाग जाती थी।मां का भी साथ, पैसे की उगाही
डाकेश्वर ने अपने परिवार के सोने के जेवर बैंक के लॉकर में रखे थे, लेकिन पूजा ने मौका पाकर वे जेवर चुराए और अपनी मां को दे दिए। इसके बाद पूजा ने डाकेश्वर से पैसों की मांग शुरू कर दी और पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। डाकेश्वर ने यह भी बताया कि पूजा और उसकी मां पहले भी अन्य लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे उगाह चुकी थीं।
Trending
- 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल पुराने मानसून का इतिहास सुरक्षित…
- केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
- रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
- परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
- दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
- पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…

