Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बिहार में कितनी सीटें जीतेगा एनडीए? अमित शाह ने दिया खास टास्क, महाराष्ट्र मॉडल से जीत की रणनीति तैयार
    राजनीति

    बिहार में कितनी सीटें जीतेगा एनडीए? अमित शाह ने दिया खास टास्क, महाराष्ट्र मॉडल से जीत की रणनीति तैयार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र में अपनाए गए बूथ स्तर के माइक्रो मैनेजमेंट के रोडमैप को आधार बनाकर राजग अब बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की तैयारी में जुट गया है। अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और इसे अगले छह महीनों में अमल में लाने का टास्क दिया।

    सीट बंटवारे को लेकर राजग की रणनीति

    बूथ स्तर पर राजग नेताओं की बैठकें आयोजित करने, मतदाताओं की स्क्रीनिंग करने और उन बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने की योजना बनाई गई है, जहां पहले कम समर्थन मिला था। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि सीटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व बाद में तय करेगा, लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट में जुटना होगा।

    राजग दलों के जिला स्तर पर हो चुकी बैठकें

    अमित शाह ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं को अलग-अलग चुनावी तैयारियों में न लगकर समन्वय के साथ एकजुट होकर काम करना होगा। उन्हें यह जानकारी दी गई कि राजग दलों के जिला स्तर के पदाधिकारियों और नेताओं की समन्वय बैठकें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। शाह ने सुझाव दिया कि इसी तरह का समन्वय ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी होना चाहिए।

    225 सीटों का लक्ष्य और महाराष्ट्र मॉडल

    शाह का मानना है कि बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति और एकजुट प्रयासों से राजग बिहार में 243 में से 225 सीटें जीत सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे भाजपा, शिवसेना और राकांपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय के साथ काम किया, जिससे महायुति गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिली।

    लोकसभा चुनाव जैसा एकजुट प्रयास जरूरी

    बिहार में भी राजग के सभी दलों को इसी तरह संगठित होकर काम करने की जरूरत है। शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी सहयोगी दल एकजुट होकर काम कर चुके हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव में भी यही रणनीति अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि 225 सीटों का लक्ष्य भले ही बड़ा लगे, लेकिन बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट के सहारे इसे हासिल किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने टाला फैसला

    November 3, 2026

    विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?

    November 3, 2026

    राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल, कहा-आपका पूरा परिवार जमानत पर है

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.