Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»डेविड मिलर को केवल इतने रनों की आवश्यकता, IPL में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बनेंगे
    खेल

    डेविड मिलर को केवल इतने रनों की आवश्यकता, IPL में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बनेंगे

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    IPL
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपना पहला घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार है। LSG की टीम आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेजबान टीम LSG की नजर अपनी दूसरी जीत पर होगी। इस मैच में सभी की निगाहें निकोलस पूरन और मिचेल मार्श पर होंगी, जो इस सीजन के सबसे बड़े रन स्कोरर में टॉप-5 में शामिल हैं। पूरन ने अब तक 2 मैचों में 145 रन बनाए हैं, जबकि मार्श ने 124 रन बनाए हैं और वह चौथे पायदान पर हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड मिलर से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी, जो मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।

    आईपीएल 2025 में अब तक नाबाद रहे डेविड मिलर
    डेविड मिलर इस सीजन में अब तक खेले दोनों मैचों में नाबाद रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने 19 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद पारी खेली थी, जबकि SRH के खिलाफ 13 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। दिल्ली के खिलाफ लखनऊ को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि SRH के खिलाफ टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। अब मिलर तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। इस मैच में वह आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे करने का मौका भी हासिल कर सकते हैं।

    डेविड मिलर 36 रन दूर
    डेविड मिलर आईपीएल में 3000 रन बनाने से सिर्फ 36 रन दूर हैं। अब तक मिलर ने आईपीएल में 132 मैचों की 124 पारियों में 36.59 की औसत और करीब 140 के स्ट्राइक रेट से 2964 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ 36 रन बनाते ही वह आईपीएल में 3000 रन पूरे करने वाले 28वें बल्लेबाज बन जाएंगे। मिलर आईपीएल में यह खास मुकाम हासिल करने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज होंगे। इससे पहले एबी डिविलियर्स, फॉफ डुप्लेसी और क्विंटन डिकॉक आईपीएल में 3000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं।

    आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर

    • एबी डिविलियर्स: 5162 रन
    • फॉफ डुप्लेसी: 4650 रन
    • क्विंटन डिकॉक: 3259 रन
    • डेविड मिलर: 2964 रन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.