Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025: स्कंदमाता की कृपा से इन राशियों को मिलेगा सौभाग्य, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन
    राशिफल

    आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025: स्कंदमाता की कृपा से इन राशियों को मिलेगा सौभाग्य, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    आज का राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    02 अप्रैल 2025 का राशिफल:
    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो रात 11:50 बजे तक प्रभावी रहेगी। यह चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन भी है। देर रात 2:50 बजे तक आयुष्मान योग बना रहेगा, जबकि सुबह 8:50 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा, आज राम राज्य महोत्सव और श्री लक्ष्मी पंचमी का भी विशेष महत्व है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि आपका दिन कैसा रहेगा, किन उपायों से इसे और बेहतर बना सकते हैं, और आपके लिए शुभ रंग व लकी नंबर कौन-सा होगा।

    मेष राशि:
    आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है। माता दुर्गा की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में तेजी लाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। माता को लाल चुनरी अर्पित करें, रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
    शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 7

    वृष राशि:
    आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में नई खुशियां आएंगी। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। आंखों की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, इच्छाएं पूरी होंगी।
    शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

    मिथुन राशि:
    आज का दिन शानदार रहेगा। नया ऑफिस ज्वाइन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में उत्साह का माहौल रहेगा। डॉक्टरों को सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इंजीनियरों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। माता के चरणों में शीश नवाएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
    शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

    कर्क राशि:
    आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। दोस्तों संग बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर निर्णय लें। नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यापार में बदलाव से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, मेहनत सफल होगी।
    शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 4

    सिंह राशि:
    आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। वाहन सुख के योग हैं। बुजुर्गों की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। स्कंद माता को फूल अर्पित करें, मेहनत का फल मिलेगा।
    शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3

    कन्या राशि:
    आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारियों की रुकी डील फाइनल होगी। नए क्लाइंट्स से मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। किसी के सहयोग से लाभ मिलेगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आय में बढ़ोतरी होगी।
    शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 5

    तुला राशि:
    आज का दिन लाभकारी रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्य पूर्ण करना होगा। उच्च अधिकारियों से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
    शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। माता-पिता की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर में करेंगे। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा।
    शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9

    धनु राशि:
    आज मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और आप सहायता करने में सक्षम रहेंगे। सफलता की नई राहें खुलेंगी। वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 1

    मकर राशि:
    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के लिए मशीनरी खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार में प्रेमभाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मां स्कंदमाता को मीठे का भोग लगाएं, भाग्य साथ देगा।
    शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9

    कुंभ राशि:
    आज संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। घर का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। परिवार संग माता दुर्गा की पूजा करें, सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
    शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8

    मीन राशि:
    आज का दिन अनुकूल रहेगा। मेहमानों के सत्कार में समय व्यतीत होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। सिविल इंजीनियरों के लिए दिन शुभ है, प्रोजेक्ट पूरा होगा। सकारात्मक सोच से कार्यों में सफलता मिलेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, रुके कार्य बनेंगे।
    शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 6

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

    September 17, 2026

    Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में

    September 16, 2026

    आज कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा तो मेष वालों की फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.