Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल» दिवाली का यह सप्ताह मकर, मीन समेत 6 राशियों के लिए मां लक्ष्मी की कृपा से लाभदायक, मिथुन समेत 4 राशि वाले सेहत का ध्यान रखें!
    राशिफल

     दिवाली का यह सप्ताह मकर, मीन समेत 6 राशियों के लिए मां लक्ष्मी की कृपा से लाभदायक, मिथुन समेत 4 राशि वाले सेहत का ध्यान रखें!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Weekly Horoscope 2 to 8 November 2026: दिवाली का यह सप्ताह 2 से 8 नवंबर 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए फलदायक तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह रमा एकादशी, धनतेरस, प्रदोष व्रत और दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इस सप्ताह वक्री शुक्र कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. साथ ही तुला राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग बन रहा है और गुरु ग्रह सिंह राशि में विराजमान हैं. चंद्रदेव की स्थिति की वजह से दिवाली के इस सप्ताह लक्ष्मी योग का भी निर्माण हो रहा है. दिवाली का यह सप्ताह वृश्चिक, मकर, मीन समेत 6 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है तो मेष, मिथुन, सिंह समेत कई राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं दिवाली का यह सप्ताह 2 से 8 नवंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

    मेष साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
    नवंबर का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, ऐसे में इस सप्ताह सेहत संबंधी दिक्कतें बनी रह सकती हैं. इस सप्ताह व्यर्थ की सोच विचारों से दूर बने रहने की सलाह रहेगी. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. दिवाली की वजह से में साफ-सफाई और धार्मिक माहौल रहेगा. हालांकि नौकरी पेशा जातकों को दिवाली की छुट्टी मिलने में परेशानी हो सकती है. दिवाली की वजह से धन का खर्च बना रह सकता है.

    वृषभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
    नवंबर के पहले सप्ताह वृषभ राशि वालों को दिवाली की वजह से व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह वक्री अवस्था यानी उल्टी दिशा में चलने वाला हैं. सप्ताह के मध्य भाग में आपको कोई चिंता परेशान कर सकती है, अपनी सेहत का ध्यान रखें. दिवाली की वजह से घर में खरीदारी का माहौल रहेगा और सभी सदस्य काफी खुश नजर आएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और हर कदम पर एक दूसरे का सहयोग भी करेंगे.

    कर्क साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)
    कर्क राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में शुभ ग्रह गुरु विराजमान हैं. इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने वाले कर्क राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है. साथ ही संतान संबंधी परेशानी इस सप्ताह आपकी दूर हो सकती है. छात्र वर्ग को अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग है. कामकाज के लिहाज से भी सप्ताह आपको शुभ फल प्रदान करेगा. सप्ताह के मध्य में दिवाली की खरीदारी की वजह से खर्च में वृद्धि हो सकती है. दिवाली की वजह से व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह धन का लाभ देने वाला रहेगा.

    सिंह साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)
    सिंह राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आप इस सप्ताह नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ समय रूकना सही रहेगा. कामकाज की वजह अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन हानि के योग बन रहे हैं.

    कन्या साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
    कन्या राशि वालों को नवंबर के पहले सप्ताह कई तरह की परेशानी हो सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह फिलहाल अस्त अवस्था में चल रहे हैं. इस वजह से धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और बजट बनाकर खर्च करें. प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा कई तरह की परेशानी हो सकती है. साथ ही कहीं भी निवेश करने से बचें. दिवाली की वजह से घरेलू सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है इसलिए बजट बनाकर चलने में फायदा होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कामकाज का ध्यान रखें.

    तुला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)
    तुला राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में ही सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. तीन ग्रहों का आपकी राशि में होने से तुला राशि वालों को दिवाली से पहले अच्छा गिफ्ट मिल सकता है. माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी धन संबंधित समस्या दूर होंगी और इस सप्ताह बैंक बैलेंस में वृद्धि होने के योग रहेंगे. सामाजिक तथा कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी और आपकी हर इच्छा पूरी होगी.

    वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
    नवंबर के पहले सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और लव लाइफ में चल रही परेशानी भी दूर होगी. नौवें घर में विराजमान आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह कई मामलों में फायदा देंगे. दिवाली से पहले इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन का लाभ आपको मिल सकता है. कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपको सफलता देने वाला बना रहेगा. इस सप्ताह आपको दिवाली से पहले नए कार्य मिल सकते हैं और कोई व्यापारिक डील आपके पक्ष में आ सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

    धनु साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
    नवंबर के पहले सप्ताह में धनु राशि वालों को शुरुआती भाग में कामकाज को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपका दिवाली के कार्यों की वजह से धन व्यय हो सकता है. सप्ताह के मध्य भाग में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे और चिंता भी दूर होगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है. इस सप्ताह आप दिवाली के लिए घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं.

    मकर साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Makar Weekly Rashifal)
    नवंबर के इस सप्ताह मकर राशि वालों को अच्छे मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और दिवाली पर घर के सदस्यों के लिए खरीदारी भी करेंगे. इस सप्ताह मान सम्मान में वृद्धि और दिवाली का गिफ्ट प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. सप्ताह के मध्य में कोई व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा और साथ मिलकर दिवाली की तैयारियों को पूरा करेंगे. सप्ताह के अंतिम भाग में संतान की सेहत का ध्यान रखें, तभी दिवाली के पर्व का आनंद ले पाएंगे.

    कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
    कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में परेशानी वाला रहेगा. दिवाली की साफ सफाई के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. संतान के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे. घरेलू मामलों में आपको कुछ अड़चन मिल सकती हैं, जिसकी वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं. इस सप्ताह वाणी द्वारा किसी को आहत ना करें, इसका ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन में भी कोई ना कोई परेशानी बनी रहेगी. सप्ताह के अंत में कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी.

    मीन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)
    मीन राशि वालों को नवंबर के पहले सप्ताह भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह फिलहाल छठवें भाव में विराजमान हैं, जिससे आपको दिवाली से पहले कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. नौकरी वर्ग को इस सप्ताह कुछ नई उपलब्धियां मिल सकती हैं और कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको पूर्ण सहयोग देंगे. दिवाली के मौके पर घर की साज-सजावट होगी और सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. छात्र वर्ग को सफलता मिलने के योग रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे मिलेगा शुभ समाचार?

    November 3, 2026

    आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…

    November 1, 2026

    शरद पूर्णिमा पर बना शनि-चंद्रमा का विष योग, इन 5 राशि वालों पर होगा खास असर; रहें अलर्ट!

    October 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.