Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»शुभमन गिल के पास छक्कों का शतक पूरा करने का शानदार मौका, खास उपलब्धि हासिल करने से महज कुछ सिक्स दूर!
    खेल

    शुभमन गिल के पास छक्कों का शतक पूरा करने का शानदार मौका, खास उपलब्धि हासिल करने से महज कुछ सिक्स दूर!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    शुभमन गिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपनी घरेलू जमीन पर गुजरात टाइटन्स (GT) की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला IPL के 18वें सीजन के 14वें मैच के रूप में खेला जाएगा। अब तक RCB ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने भी 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 1 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है। GT फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। लगातार दो जीत के बाद RCB की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी, लेकिन गुजरात के खिलाफ जीत आसान नहीं होगी। इस मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

    शुभमन गिल के निशाने पर छक्कों का शतक

    शुभमन गिल बेंगलुरु में IPL में 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 1 छक्के दूर हैं। एक और छक्का जड़ते ही वह IPL में 100 छक्के पूरे करने वाले 39वें बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक 38 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिनमें 23 भारतीय शामिल हैं। IPL में सबसे ज्यादा छक्के (357) लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। शुभमन गिल के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 105 मैचों की 102 पारियों में 37.78 की औसत और 136.33 की स्ट्राइक रेट से 3287 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 316 चौके और 99 छक्के दर्ज हैं।

    राहुल तेवतिया के पास 500 रन पूरे करने का मौका

    गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया के पास भी इतिहास रचने का अवसर है। वह GT के लिए IPL में 500 रन पूरे करने से महज 2 रन दूर हैं। जैसे ही वह 2 रन बनाते हैं, वह गुजरात टाइटन्स के लिए IPL में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक यह उपलब्धि शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या और ऋद्धिमान साहा ने हासिल की है।

    IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    • शुभमन गिल – 1870 रन
    • साई सुदर्शन – 1171 रन
    • डेविड मिलर – 950 रन
    • हार्दिक पांड्या – 833 रन
    • ऋद्धिमान साहा – 824 रन
    • राहुल तेवतिया – 498 रन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.