Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में करारी हार, T20I के बाद ODI सीरीज भी गंवाई
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में करारी हार, T20I के बाद ODI सीरीज भी गंवाई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चैंपियंस ट्रॉफी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वह जीत की उम्मीद लेकर न्यूजीलैंड पहुंची, लेकिन यहां भी हालात नहीं बदले। पहले 5 मैचों की T20I सीरीज गंवाने के बाद अब वनडे सीरीज में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने शुरुआती दो वनडे जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों से हराया, जिससे पाकिस्तान को लगातार पांचवें वनडे में हार झेलनी पड़ी। इससे पहले वह चैंपियंस ट्रॉफी के दो मैच और ट्राई-नेशन वनडे सीरीज का फाइनल भी हार चुका था।

    पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

    हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 292 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज मिचेल हे ने शानदार प्रदर्शन किया और 78 गेंदों में 7 चौके व 7 छक्कों की मदद से नाबाद 99 रन बनाए, हालांकि वह अपने पहले वनडे शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और सुफियान मुकीम ने 2-2 विकेट चटकाए।

    292 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 11.4 ओवर के भीतर ही उसका स्कोर 32/5 हो गया। शीर्ष-5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिसमें कप्तान मोहम्मद रिजवान भी शामिल थे। इसके बाद भी पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाती रही, लेकिन फहीम अशरफ ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक पूरा किया।

    नसीम शाह का संघर्ष बेकार गया

    8 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 114 रन थे और न्यूजीलैंड एक बड़ी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था। लेकिन नसीम शाह और फहीम अशरफ ने 9वें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। इस साझेदारी को बेन सियर्स ने फहीम अशरफ (73) को आउट कर तोड़ा।

    इसके बाद नसीम शाह ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। 42वें ओवर में बेन सियर्स ने नसीम शाह को आउट कर पाकिस्तान की पारी 208 रनों पर समेट दी। इस तरह पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में T20I के बाद वनडे सीरीज भी गंवा दी। न्यूजीलैंड के बेन सियर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.