Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा 7 अप्रैल तक EOW रिमांड पर भेजे गए
    छत्तीसगढ़

    शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा 7 अप्रैल तक EOW रिमांड पर भेजे गए

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मंत्री लखमा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। शराब घोटाला मामले में रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को एक बार फिर ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया गया। ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को विशेष अदालत में लखमा के प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दिया था।

    बुधवार को न्यायाधीश के आदेश पर लखमा की कोर्ट में पेशी हुई। ईओडब्ल्यू के अधिवक्ता मिथलेश वर्मा ने बताया कि दोपहर बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें ईओडब्ल्यू ने लखमा से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी। दोनों पक्षों की बहस के बाद न्यायाधीश ने कवासी लखमा को 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंपने का आदेश दिया।

    बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि लखमा की जमानत याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है, लेकिन उससे पहले ही ईओडब्ल्यू ने सुनियोजित तरीके से प्रोडक्शन वारंट का आवेदन दिया और रिमांड ले ली।

    कोर्ट परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कवासी लखमा ने एक बार फिर खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा, “मैं गरीब आदमी हूं। मैंने विधानसभा में बस्तर की आवाज उठाई, इसलिए मुझे परेशान किया जा रहा है।”

    गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 जनवरी 2025 को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था और वे 21 जनवरी से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

    इसी बीच, डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी की न्यायिक रिमांड बुधवार को समाप्त होने पर उन्हें वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी की न्यायिक रिमांड 15 अप्रैल तक बढ़ा दी। एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिवक्ता मिथलेश वर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन ने पुलिस बल की कमी का हवाला देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.