Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»वक्फ बिल: यूं ही नहीं नीतीश कुमार ने दिया समर्थन, अमित शाह ने मानी ‘सुशासन बाबू’ की ये अहम शर्तें
    राजनीति

    वक्फ बिल: यूं ही नहीं नीतीश कुमार ने दिया समर्थन, अमित शाह ने मानी ‘सुशासन बाबू’ की ये अहम शर्तें

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वक्फ संशोधन बिल (Waqf Bill) को गुरुवार देर रात राज्यसभा में पारित कर दिया गया। लगभग 12 घंटे की लंबी बहस के बाद हुए मतदान में बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े, जबकि लोकसभा में पहले ही 288 वोटों के साथ यह पारित हो चुका था। एनडीए के सभी घटक दलों ने इस बिल को समर्थन दिया।

    हालांकि, कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन ने इस बिल को असंवैधानिक बताते हुए इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को प्रभावित करेगा। उन्होंने जेडीयू जैसे सेक्युलर पार्टी से उम्मीद जताई थी कि वह इस बिल का समर्थन नहीं करेगी, क्योंकि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की धर्मनिरपेक्ष छवि रही है।

    लेकिन बिल का समर्थन करने से पहले जेडीयू ने भाजपा नेताओं से बातचीत की थी। यह जानकारी जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने दी। उन्होंने सदन में बताया कि नीतीश कुमार को इस बिल को लेकर कुछ आशंकाएं थीं, जिन्हें भाजपा ने स्पष्ट किया और दूर किया।

    #WATCH | Delhi: The #WaqfAmendmentBill passed in the Lok Sabha. JDU MP Sanjay Jha says, “After yesterday’s debate, the confusion that was there was cleared. After Union HM Amit Shah’s speech, all the confusion vanished, and those who were trying to create confusion amongst… pic.twitter.com/dWvGBpCNIP

    — ANI (@ANI) April 3, 2025


    मुस्लिम समाज से मिले थे नीतीश कुमार

    संजय झा ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के कई प्रतिनिधियों और धार्मिक संस्थानों के लोगों ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और वक्फ संपत्तियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। इस बैठक में संजय झा भी शामिल थे। इसके बाद जेडीयू ने इन मुद्दों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के समक्ष रखा। केंद्र सरकार ने इन आशंकाओं पर स्पष्ट जवाब दिए और भरोसा दिलाया कि बिल किसी भी धार्मिक स्थल, ईदगाह या कब्रिस्तान के खिलाफ नहीं है।

    गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

    बिल को लोकसभा में पेश किए जाने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने जेडीयू नेताओं ललन सिंह और संजय झा से मुलाकात की थी। इस दौरान सभी आशंकाओं को स्पष्ट किया गया। संजय झा ने बताया कि अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि यह कानून मस्जिद, ईदगाह या कब्रिस्तान की संपत्तियों पर कोई असर नहीं डालेगा।

    उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पिछले 19 वर्षों में हजारों कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई है और इस बात की पुष्टि करता है कि फैलाई जा रही अफवाहें बेबुनियाद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार एकमात्र राज्य है जिसने जातीय जनगणना करवाई, जिसमें यह सामने आया कि 73 प्रतिशत मुसलमान पसमांदा वर्ग से आते हैं। हमारे पास इसके ठोस वैज्ञानिक आंकड़े और हालिया सर्वेक्षण मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.