Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अगर Manoj Kumar न होते, तो Dharmendra कभी नहीं बन पाते एक्टर – ट्रेन से उतारकर दी थी ‘शोले’ के वीरू को जिंदगी बदलने वाली सीख
    मनोरंजन

    अगर Manoj Kumar न होते, तो Dharmendra कभी नहीं बन पाते एक्टर – ट्रेन से उतारकर दी थी ‘शोले’ के वीरू को जिंदगी बदलने वाली सीख

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Manoj Kumar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पद्मश्री अभिनेता मनोज कुमार ना केवल एक उम्दा कलाकार थे, बल्कि शानदार निर्देशक, पटकथा लेखक और गीतकार भी थे। 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार का परिवार भारत-पाक बंटवारे के बाद दिल्ली आ गया, जहां उन्होंने अपना बचपन और पढ़ाई पूरी की। दिल्ली के हिंदू कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक की डिग्री लेने के बाद मनोज कुमार ने फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने का फैसला किया।

    दिलीप कुमार से प्रभावित होकर ही उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया और अपने पसंदीदा किरदार से प्रेरित होकर अपना नाम बदलकर ‘मनोज कुमार’ रख लिया। लेकिन उनके लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं था। जब वे खुद संघर्ष कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात धर्मेंद्र से हुई। धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई और साथ में कई उतार-चढ़ाव देखे।

    दरअसल, मनोज कुमार ही वो इंसान हैं जिनकी वजह से धर्मेंद्र जैसे स्टार को इंडस्ट्री में टिके रहने की हिम्मत मिली। मनोरंजन जगत में पैर जमाना तब भी मुश्किल था और आज भी है। कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोग मायूस होकर घर लौटने का मन बना लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था धर्मेंद्र के साथ। जब वे मुंबई में संघर्ष के दिनों से गुजर रहे थे, भूखे-प्यासे कई दिन बिताने पड़े, तब उन्होंने हार मानकर पंजाब लौटने का फैसला कर लिया।

    धर्मेंद्र ट्रेन में बैठ चुके थे और लौटने ही वाले थे कि मनोज कुमार को इसकी खबर मिली। वे तुरंत स्टेशन पहुंचे और दोस्त को वापस लौटने से रोका। उन्होंने धर्मेंद्र को समझाया कि संघर्ष का दौर हमेशा नहीं रहता, बस हिम्मत रखनी चाहिए। मनोज कुमार की बातों ने धर्मेंद्र का हौसला बढ़ाया और उन्होंने एक बार फिर कोशिश शुरू की।

    इसका नतीजा ये हुआ कि 1960 में धर्मेंद्र को उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ मिली। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। आज अगर धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में ही-मैन के तौर पर जाना जाता है, तो उसका श्रेय कहीं न कहीं मनोज कुमार की दोस्ती और समय पर दी गई सीख को भी जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.