Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कौन हैं मानसी घोष? 24 साल की उम्र में बनीं इंडियन आइडल 15 की विजेता, सिंगिंग ही नहीं इस हुनर में भी हैं माहिर
    मनोरंजन

    कौन हैं मानसी घोष? 24 साल की उम्र में बनीं इंडियन आइडल 15 की विजेता, सिंगिंग ही नहीं इस हुनर में भी हैं माहिर

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मानसी घोष
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘इंडियन आइडल 15’ का सफर 6 अप्रैल 2025 को धमाकेदार फिनाले के साथ खत्म हो गया, जिसमें कोलकाता की रहने वाली मानसी घोष ने जीत का ताज अपने नाम किया। दमदार परफॉर्मेंस से सभी को पीछे छोड़ते हुए मानसी इस सीजन की विजेता बनीं। ट्रॉफी के साथ उन्हें 25 लाख रुपये की इनामी राशि और एक कार भी मिली। फिनाले में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी, रैपर बादशाह और होस्ट आदित्य नारायण के साथ-साथ मीका सिंह, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन जैसे सितारे भी मौजूद थे।

    कौन हैं मानसी घोष?
    24 साल की मानसी घोष कोलकाता की रहने वाली हैं। बचपन से ही सिंगिंग का शौक रखने वाली मानसी ने क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की और इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया है। ‘इंडियन आइडल 15’ से पहले वह ‘सुपरस्टार सिंगर सीजन 3’ की फर्स्ट रनर-अप भी रह चुकी हैं। अपनी मेहनत और आवाज की ताकत से उन्होंने इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतकर सबका दिल जीत लिया।

    सिंगिंग के साथ डांस में भी माहिर
    सिर्फ गायकी ही नहीं, मानसी को डांस का भी बेहद शौक है। उन्होंने डांस क्लासेज ली थीं, लेकिन बाद में सिंगिंग को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। बचपन से ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने वाली मानसी ने अपने माता-पिता से घर दिलाने का वादा भी किया था, जिसे अब वह पूरा करने के करीब हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


    बॉलीवुड में डेब्यू
    इंडियन आइडल जीतने से पहले ही मानसी अपना पहला बॉलीवुड गाना रिकॉर्ड कर चुकी हैं। उन्होंने ललित पंडित की आने वाली फिल्म ‘मन्नू क्या करोगे’ में सिंगर शान के साथ गाना गाया है, जिससे उनके करियर को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।

    फिनाले में जबरदस्त मुकाबला
    फिनाले में मानसी घोष, स्नेहा शंकर और शुभोजीत चक्रवर्ती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सभी फाइनलिस्ट्स ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ट्रॉफी मानसी के नाम हुई। जीत के बाद वह इमोशनल हो गईं और मंच पर अपनी फैमिली के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया। जजों ने भी उनकी तारीफ करते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा

    September 19, 2026

    ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात

    September 19, 2026

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.