Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»दो साल के बैन के बाद ऑलराउंडर की मैदान पर वापसी, इस टीम के लिए खेलते दिखे खिलाड़ी
    खेल

    दो साल के बैन के बाद ऑलराउंडर की मैदान पर वापसी, इस टीम के लिए खेलते दिखे खिलाड़ी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नासिर हुसैन की वापसी: दो साल के बैन के बाद क्रिकेट मैदान पर फिर दिखे बांग्लादेशी ऑलराउंडर

    बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने दो साल के प्रतिबंध के बाद एक बार फिर क्रिकेट में वापसी की है। अब वह ढाका प्रीमियर डिवीजन लीग में रूपगंज टाइगर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते नजर आए। उनका मुकाबला गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के खिलाफ था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 7 अप्रैल 2025 से नासिर हुसैन के लिए आधिकारिक क्रिकेट खेलने का रास्ता फिर से खुल गया है।

    iPhone 12 बना था विवाद की वजह
    ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नासिर हुसैन पर अबु धाबी टी10 लीग 2020-21 के दौरान अमीरात क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन का आरोप लगा था। उस दौरान वे पुणे डेविल्स फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा थे। सितंबर 2023 में ICC ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक महंगे गिफ्ट—iPhone 12—की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी को नहीं दी। इसकी कीमत करीब 750 डॉलर से अधिक थी।

    आरोपों को किया स्वीकार
    नासिर हुसैन पर यह भी आरोप था कि उन्होंने iPhone 12 किससे प्राप्त किया, इसकी जानकारी देने से इनकार किया और जांच में सहयोग नहीं किया। हालांकि बाद में उन्होंने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया।

    तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं नासिर
    नासिर हुसैन ने बांग्लादेश के लिए टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट में खेला है। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 1044 रन, 65 वनडे में 1281 रन और 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 370 रन बनाए हैं। उनके नाम तीनों प्रारूपों में कुल दो शतक दर्ज हैं। नासिर आखिरी बार साल 2018 में बांग्लादेश की नेशनल टीम की ओर से खेले थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.