Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सावधान… साइबर ठग भेज रहे हैं फोटो, खोलते ही हो सकता है फोन हैक, बैंक खाता हो जाएगा खाली
    छत्तीसगढ़

    सावधान… साइबर ठग भेज रहे हैं फोटो, खोलते ही हो सकता है फोन हैक, बैंक खाता हो जाएगा खाली

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ठग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए बेहद चालाक और नए तरीके अपना रहे हैं। अब न तो सिर्फ फर्जी कॉल और ईमेल का इस्तेमाल हो रहा है, बल्कि एक साधारण सी दिखने वाली फोटो भी आपके मोबाइल और बैंक अकाउंट को खतरे में डाल सकती है। ताजा मामला ‘वॉट्सऐप इमेज स्कैम’ से जुड़ा है, जिसमें किसी अनजान नंबर से भेजी गई फोटो पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। इसके कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से पैसे साफ हो जाते हैं।

    रायपुर पुलिस ने इस स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क किया है। बताया गया है कि एक गलत क्लिक आपके फोन को हैक कर सकता है और आपकी निजी जानकारी व बैंक डिटेल्स खतरे में डाल सकता है।

    मामला: फोटो क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 2.01 लाख रुपये

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति के वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से एक फोटो भेजी गई। जैसे ही उसने फोटो पर क्लिक किया, मोबाइल हैक हो गया और बैंक अकाउंट से 2.01 लाख रुपये गायब हो गए।

    वॉट्सऐप इमेज स्कैम क्या है?

    इस स्कैम में ठग किसी अनजान नंबर से एक इमेज भेजते हैं, जिसमें मैलिशियस लिंक छिपा होता है। जैसे ही कोई उस पर क्लिक करता है, ट्रोजन जैसे वायरस या हैकिंग ऐप फोन में इंस्टॉल हो जाते हैं, जिससे ठग को फोन का रिमोट एक्सेस मिल जाता है।

    क्या इमेज से फोन हैक हो सकता है?

    हां, अगर इमेज में छिपा मैलवेयर हो तो सिर्फ डाउनलोड या खोलने भर से फोन संक्रमित हो सकता है। यह वायरस जेपीईजी, पीएनजी, जीआईएफ जैसे सामान्य इमेज फॉर्मेट में भी हो सकता है।

    बचाव के तरीके:

    • अनजान नंबर से आई किसी भी फोटो, डॉक्यूमेंट या लिंक पर क्लिक न करें।
    • वॉट्सऐप में ऑटो-डाउनलोड फीचर को बंद कर दें:
    • अपने मोबाइल में एंटीवायरस या मैलवेयर स्कैनिंग ऐप इंस्टॉल रखें।

    स्कैम सिर्फ वॉट्सऐप तक सीमित नहीं

    यह स्कैम टेलीग्राम, फेसबुक मैसेंजर, ईमेल और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर भी हो सकता है। इसलिए हर प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहना जरूरी है।

    कैसे पता करें कि फोन संक्रमित है?

    • फोन धीमा हो जाए या अजीब व्यवहार करे।
    • अनचाहे ऐप्स खुद-ब-खुद इंस्टॉल हो जाएं।
    • बैटरी जल्दी खत्म हो या डेटा अचानक ज्यादा खर्च हो।

    क्या करें अगर फोन हैक हो गया है?

    • सेफ मोड में फोन चालू करें:
      • एंड्रॉइड: पावर बटन > Power Off पर लॉन्ग प्रेस > Safe Mode चुनें।
      • iOS: अनचाहे ऐप्स को मैन्युअली डिलीट करें।
    • किसी अनजाने या संदिग्ध ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.