Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»CG News: राउरकेला पुलिस ने 10 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी किए गिरफ्तार, 23 बैंक खातों में जमा 1.41 करोड़ रुपये फ्रीज
    छत्तीसगढ़

    CG News: राउरकेला पुलिस ने 10 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी किए गिरफ्तार, 23 बैंक खातों में जमा 1.41 करोड़ रुपये फ्रीज

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राउरकेला साइबर थाना पुलिस ने सिविल टाउनशिप, बसंत कॉलोनी और अन्य इलाकों में छापेमारी करते हुए साइबर ठगी के मास्टरमाइंड किशन अग्रवाल समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह “ट्रेड नाउ” नामक फर्जी एप के जरिए लोगों से ठगी करता था।

    डीआईजी बृजेश राय और एसपी नितेश वाधवानी ने बताया कि आरोपियों के पास से 68 फर्जी सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 31 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, एक कार, एक स्कूटी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। अब तक 23 बैंक खातों से 1.41 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं, जबकि 176 खातों की जांच जारी है।

    दुबई से ऑपरेट होता था नेटवर्क
    गिरोह का मास्टरमाइंड किशन अग्रवाल दुबई में बैठकर भारत समेत कई देशों में साइबर ठगी को अंजाम देता था। उसे रायपुर के मोवा स्थित अवनी ग्रीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह हवाला नेटवर्क के जरिए लेन-देन करता था और इसका संगठित अपराध नेटवर्क दक्षिण एवं पश्चिम एशिया तक फैला था। I4C पोर्टल के माध्यम से पता चला कि गिरोह देशभर के 27 मामलों में संलिप्त था।

    50 लाख रुपये का रोजाना ट्रांजैक्शन
    पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल खाता संचालक प्रतिदिन 50 लाख रुपये से अधिक की राशि का लेन-देन करते थे। गिरोह का नेटवर्क इतना सुनियोजित था कि पुलिस से बचने के लिए किशन अक्सर दुबई चला जाता था।

    गिरफ्तार आरोपितों की सूची:

    1. किशन अग्रवाल (26), अवनी ग्रीन, मोवा, रायपुर
    2. कुणाल अग्रवाल (25), अवनी ग्रीन, मोवा, रायपुर
    3. अर्जुन सिंह (27), उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
    4. गिरधारी सिंह उर्फ राम (24), बगीचा, जसपुर, छत्तीसगढ़
    5. अजय कुमार (25), कोरबा, छत्तीसगढ़
    6. संदीप कुमार सोनी (28), सरसीवा, बलौदा बाजार
    7. सौमेंद्र सिंह राजपूत (27), सक्ती, जांजगीर-चांपा
    8. अभिजीत भारद्वाज (27), सारंगढ़, रायगढ़
    9. दिनेश कुमार साहू (25), सारागांव, जांजगीर-चांपा
    10. एक अन्य आरोपित की पहचान जारी

    जब्त सामग्री:

    • लैपटॉप: 5
    • मोबाइल: 31
    • सिम कार्ड: 68
    • जियो राउटर: 2
    • आईडी प्रूफ: 20
    • बैंक पासबुक/चेकबुक: 4
    • पेन ड्राइव: 2
    • एटीएम/डेबिट कार्ड: 19
    • वाहन: एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी

    यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर बड़ी चोट मानी जा रही है, जिसमें पुलिस ने अत्यधिक योजनाबद्ध गिरोह को बेनकाब किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.