Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मोहम्मद रिजवान ने फिर उड़ाया खुद का मज़ाक, जुबान फिसली तो लोग हंसी रोक न पाए
    खेल

    मोहम्मद रिजवान ने फिर उड़ाया खुद का मज़ाक, जुबान फिसली तो लोग हंसी रोक न पाए

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    जुबान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन हाल के दिनों में खासा निराशाजनक रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी, और इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर उसे 3-0 से वनडे सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। इस लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर रिजवान की कप्तानी पर सवाल उठने लगे।

    इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आगाज़ 11 अप्रैल से हो रहा है। लीग से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान मोहम्मद रिजवान से एक पत्रकार ने मज़ाकिया लहजे में पूछा, “रिजवान भाई, आपकी कप्तानी में तो हमने बहुत कुछ सीख लिया है, अब क्या मुल्तान सुल्तान्स जीत की राह पर लौटेगी?” इस पर रिजवान ने कहा, “हम तीनों इकट्ठे जवाब दे दें?” – और फिर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

    बाबर आज़म भी नहीं रोक पाए हंसी
    इस दौरान रिजवान ने कहा, “मेरे भाई, देखो रिजल्ट की परवाह नहीं की। रिजल्ट अल्लाह के हाथ में है, हमारे हाथ में सिर्फ मेहनत है। अल्लाह चाहे तो विन दे, चाहे लर्न – कोई मसला नहीं, हमने सीखना है।” उनके इस बयान पर बाबर आज़म भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

    pic.twitter.com/YJ1YEFhM4n

    — Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 10, 2025


    वायरल हुआ था ‘विन या लर्न’ वाला बयान
    रिजवान का यह बयान “या तो विन है या लर्न है” पहले भी काफी वायरल हुआ था, खासकर तब, जब पाकिस्तानी टीम लगातार हार झेल रही थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर खूब मीम बनाए और तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तानी टीम केवल सीख रही है, जीत नहीं रही।

    #MohammadRizwan said “We don’t care about the results. Allah SWT is responsible for our results. Whether we learn or we win, we can’t do anything. This system is run by Allah SWT and we can’t change results” 🤯🤯🤯 #PakistanCricket pic.twitter.com/7lH69z5N15

    — TollywoodRulz (@TollywoodRulz) April 10, 2025


    इस बार PSL के 10वें सीजन में लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मुल्तान सुल्तान्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार PSL और IPL एक ही समय पर आयोजित हो रहे हैं, जो दर्शकों के लिए खासा रोमांचक साबित हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.