Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर नगर निगम की सख्ती: अवैध डेयरी पर कार्रवाई, भैंसों को गांव में छोड़ा गया
    छत्तीसगढ़

    रायपुर नगर निगम की सख्ती: अवैध डेयरी पर कार्रवाई, भैंसों को गांव में छोड़ा गया

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    भैंसों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। नगर निगम जोन-9 की टीम ने गुरुवार को अवैध रूप से संचालित डेयरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 भैंसों को संचालक के गांव टेकारी पहुंचा दिया। यह कार्रवाई कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्षेत्र में की गई, जहां स्थित डेयरी को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं।

    यह डेयरी पूर्व पार्षद सुशीला धीवर के घर के बगल में लंबे समय से संचालित हो रही थी। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। वर्तमान पार्षद व एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन के आश्वासन पर निगम की टीम ने दलदल सिवनी के डेयरी संचालक के खिलाफ यह कार्रवाई की।

    कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन निगम की टीम ने नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए किसी की बात नहीं सुनी और कार्यवाही पूरी कर लौट गई। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध डेयरियों के खिलाफ अब नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

    शहर में डेयरी संचालन प्रतिबंधित

    नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर और गांव की सीमा से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर ही डेयरी फार्म और गोशालाएं संचालित की जा सकती हैं। कुछ विशेष मामलों में जैसे नदी, तालाब, झील, अस्पताल या शिक्षण संस्थानों के पास, यह दूरी कम से कम 500 मीटर होनी चाहिए। वर्तमान में शहर के भीतर 50 से अधिक डेयरियां चल रही हैं, जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।

    पहले ही मिल चुकी थी चेतावनी

    जोन-7 के स्वास्थ्य अधिकारी भोला तिवारी ने बताया कि संबंधित डेयरी संचालक को पहले ही शहर से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर निगम को हस्तक्षेप करना पड़ा। संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया गया था, पर जब स्वेच्छा से डेयरी नहीं हटाई गई, तब यह सख्त कदम उठाया गया।

    जुर्माने और कार्रवाई का सिलसिला

    पिछले वर्ष नगर निगम ने 20 से अधिक अवैध डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार से 45 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया था। स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणीग्रही द्वारा पुरानी बस्ती क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान बहस की स्थिति भी बनी थी, जिसके बाद डेयरी संचालकों को चेतावनी दी गई थी।

    नोटिस देकर दी गई थी अंतिम चेतावनी

    बीते अगस्त में निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र गुप्ता ने शहर के 25 से अधिक डेयरी संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया था कि वे अपनी डेयरियों को स्वेच्छा से शहर की सीमा के बाहर स्थानांतरित कर लें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब उसी के तहत नगर निगम ने एक और अवैध डेयरी के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)

    August 5, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.