Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»KKR के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह के पास कीर्तिमान का मौका, 2 विकेट लेने पर बनेगा खास रिकॉर्ड
    खेल

    KKR के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह के पास कीर्तिमान का मौका, 2 विकेट लेने पर बनेगा खास रिकॉर्ड

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    KKR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    15 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 31वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा, जो मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अब तक पांच मैचों में तीन जीत और दो हार का सामना किया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और तीन मैचों में उन्हें हार मिली है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

    अर्शदीप सिंह के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
    पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में 27.14 की औसत और 9.50 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेहतरीन प्रदर्शन 43 रन देकर 3 विकेट रहा है। अब अर्शदीप सिंह को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए दो विकेट की जरूरत है। वर्तमान में यह रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम है, जिन्होंने पंजाब के लिए 87 मैचों में 84 विकेट लिए थे। अर्शदीप अगर एक विकेट लेते हैं, तो वह चावला की बराबरी कर लेंगे, और दो विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ देंगे।

    अर्शदीप ने अब तक 70 मैचों में 27.01 की औसत और 9.06 की इकॉनमी रेट से 83 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट रहा है। अर्शदीप ने 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

    मार्कस स्टोइनिस की तरफ से भी खास उपलब्धि की संभावना
    आईपीएल 2025 की शुरुआत में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन अब उन्होंने बल्लेबाजी में फॉर्म हासिल किया है। उन्होंने SRH के खिलाफ 11 गेंदों पर 34* रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल थे। स्टोइनिस टी20 क्रिकेट में 6,500 रन बनाने से केवल 13 रन दूर हैं। अब तक 312 मैचों की 283 पारियों में स्टोइनिस ने 29.89 की औसत और 137.37 की स्ट्राइक रेट से 6,487 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.