Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल
    • Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम
    •  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»कोरबा हादसा: पेड़ से टकराई कार में लगी भीषण आग, चालक जिंदा जलकर राख; पुलिस ने कहा- सिर्फ हड्डियां मिलीं
    कोरबा

    कोरबा हादसा: पेड़ से टकराई कार में लगी भीषण आग, चालक जिंदा जलकर राख; पुलिस ने कहा- सिर्फ हड्डियां मिलीं

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: कटघोरा-पेंड्रारोड के लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। कार में सवार चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी भुवन महंत के रूप में हुई है, जो उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

    यह हादसा रात करीब दो बजे ग्राम लैंगा-कारीमाटी के पास हुआ। बताया गया कि ऑल्टो कार कोरबा की ओर आ रही थी, जब वह अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और चालक बाहर नहीं निकल सका, जिससे वह सीट पर ही जलकर जान गंवा बैठा।

    सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में सिर्फ एक ही व्यक्ति की अस्थियां कार से बरामद हुईं, जिससे पुलिस ने अकेले भुवन महंत की मौजूदगी की पुष्टि की। भुवन, सीतामढ़ी स्टेशन के सामने वार्ड क्रमांक 6 में रहते थे और किसी निजी काम से बाहर गए थे।

    पुलिस का अनुमान है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और देर रात होने के कारण संभवतः उन्हें झपकी आ गई होगी, जिससे कार सीधे पेड़ से जा टकराई। हालांकि, फॉरेंसिक जांच में पेड़ से टक्कर के कोई स्पष्ट निशान कार में नहीं मिले हैं और घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है।

    इस बीच यह भी चर्चा है कि भुवन महंत के साथ एक महिला भी निकली थी, जो अब लापता है। मोहल्ले से संबंधित महिला के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने भुवन की पत्नी को मौके पर बुलाकर कार की शिनाख्त कराई। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.