Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL के बाद शुरू होने वाली नई लीग का हुआ बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा बने ब्रांड एंबेसडर
    खेल

    IPL के बाद शुरू होने वाली नई लीग का हुआ बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा बने ब्रांड एंबेसडर

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रोहित शर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mumbai T20 League 2025: स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं, जिसका फाइनल 25 मई को होगा। इसके ठीक एक दिन बाद, 26 मई से मुंबई टी20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। यह लीग पहले 2018 और 2019 में आयोजित की गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे रोक दिया गया था। अब करीब छह साल बाद इसकी जोरदार वापसी हो रही है और इस बार रोहित शर्मा को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

    इस बार 8 टीमें होंगी शामिल
    तीसरे सीजन में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें दो नई टीमों के मालिक शामिल हैं – रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड और रॉयल एज स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के प्रमुख अजिंक्य नाइक ने कहा कि रोहित शर्मा का लीग से जुड़ाव ना सिर्फ खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा, बल्कि लीग को नई पहचान भी दिलाएगा।

    रोहित ने लीग को बताया युवाओं के लिए बड़ा मौका
    रोहित शर्मा ने कहा कि यह लीग युवाओं के लिए एक शानदार मंच है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि पहले दो सीजन में कई खिलाड़ी आईपीएल तक पहुंचे और कुछ तो अब टीम इंडिया का हिस्सा भी हैं। उनका मानना है कि अगर युवा खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो भविष्य में उनके पास आईपीएल और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का शानदार मौका है।

    वानखेड़े में रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड
    रोहित शर्मा की उपलब्धियों को देखते हुए वानखेड़े स्टेडियम में उनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रोहित ने कहा कि यह उनके लिए एक बेहद खास एहसास है। उन्होंने याद किया कि कैसे वह अपने अंडर-14 और अंडर-16 दिनों में आजाद मैदान से ट्रेनिंग के बाद रेलवे ट्रैक पार कर वानखेड़े स्टेडियम के बाहर खड़े होकर रणजी खिलाड़ियों की एक झलक पाने की कोशिश किया करते थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.