Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»RCB vs RR: आंकड़े क्या कहते हैं? क्या संदीप कोहली को रोक पाएंगे? क्या जायसवाल बना सकते हैं लगातार चौथा अर्धशतक?
    खेल

    RCB vs RR: आंकड़े क्या कहते हैं? क्या संदीप कोहली को रोक पाएंगे? क्या जायसवाल बना सकते हैं लगातार चौथा अर्धशतक?

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    RCB vs RR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आठ में से सिर्फ दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर कब्जा किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम आठ मैचों में से सिर्फ तीन हारकर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें से RCB ने 16 और RR ने 14 मैच जीते हैं, जबकि दो मैचों का कोई परिणाम नहीं आया।

    हालांकि, बेंगलुरू में खेले गए मुकाबलों में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जहां आरआर ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि आरसीबी ने तीन जीत हासिल की है, और दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। इसी सीजन में जब दोनों टीमें जयपुर के मैदान में भिड़ी थीं, तो RCB ने राजस्थान को नौ विकेट से करारी हार दी थी।

    विराट कोहली बनाम संदीप शर्मा
    विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और आठ पारियों में चार अर्धशतक बना चुके हैं। लेकिन राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा उन्हें रोकने की क्षमता रखते हैं, क्योंकि संदीप ने आईपीएल में विराट कोहली को सर्वाधिक सात बार आउट किया है और उनके खिलाफ कोहली का औसत सिर्फ 16.6 रहा है।

    भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ चलता है जायसवाल का बल्ला
    भुवनेश्वर कुमार, जो आईपीएल के लीजेंड माने जाते हैं और तेज गेंदबाजों में सर्वाधिक 189 विकेट्स के साथ रिकॉर्ड रखते हैं, को यशस्वी जायसवाल हमेशा परेशान करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भुवनेश्वर ने आठ पारियों में कभी भी जायसवाल को आउट नहीं किया है। वहीं, जायसवाल भुवनेश्वर के खिलाफ 174 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि चौथे मैच में जायसवाल चौथा अर्धशतक जरूर बना सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.