Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»‘पहलगाम हमले पर सपा नेता पाकिस्तान को दे रहे हैं क्लीन चिट’, शहजाद पूनावाला का तीखा जवाब
    राजनीति

    ‘पहलगाम हमले पर सपा नेता पाकिस्तान को दे रहे हैं क्लीन चिट’, शहजाद पूनावाला का तीखा जवाब

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पहलगाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव ने एक बयान दिया था। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस, राजद और अब सपा नेता पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। सपा नेता का यह कहना कि यह (पहलगाम हमला) राजनीतिक रूप से किया गया था, इसका मतलब है कि उन्होंने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है और सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने की कोशिश की है। पहले सपा के राम गोपाल यादव ने कहा था कि पुलवामा हमला वोट के लिए किया गया था, और अब यह बयान सामने आया है।”

    इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी पहलगाम हमले पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस बाहर से वर्किंग कमेटी है, लेकिन अंदर से पाकिस्तान वर्किंग कमेटी है। हर दिन कोई नया नेता पाकिस्तान का समर्थन करता है। आतंकी हमले के बाद सैफुद्दीन सोज से लेकर सिद्धारमैया तक, हर कोई पाकिस्तान के पक्ष में बोल रहा है।”

    #WATCH | Delhi: On Samajwadi Party leader Lal Bihari Yadav’s statement on #PahalgamAttack, BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, “…After the all-party meet, one by one, Congress leaders, RJD leaders and now, SP leaders are giving clean chit to Pakistan…SP leader… pic.twitter.com/JIRzwQyqi4

    — ANI (@ANI) May 6, 2025


    संबित पात्रा ने यह भी कहा, “राहुल गांधी की पाकिस्तान में बहुत जय जयकार हो रही है। जाति जनगणना के मुद्दे पर रावलपिंडी एलायंस वाले सवाल उठा रहे हैं, जबकि आपने कभी जाति जनगणना नहीं की।”

    इसके अलावा, उन्होंने भाजपा सांसद हिमंत बिस्वा सरमा का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहे थे और वहां अपनी गतिविधियों को छिपाए रखने के लिए उन्होंने फ्लाइट भी नहीं ली। पात्रा ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना को लगातार समर्थन देने का मौका नहीं छोड़ती।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    1000 करोड़ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.