बीजापुर: कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। ताजा मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया गया है। पिछले 15 दिनों में इस अभियान के तहत अब तक कुल चार महिला नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई में कई शीर्ष माओवादी नेता या तो मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मुठभेड़ स्थल से एक .303 राइफल भी बरामद की गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया गया है। इस संयुक्त अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं।

