Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मोदी कैबिनेट और CCS की आज अहम बैठक, इन प्रमुख मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
    राष्ट्रीय

    मोदी कैबिनेट और CCS की आज अहम बैठक, इन प्रमुख मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मोदी कैबिनेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीजफायर के बाद आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहली बार कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, इसके तुरंत बाद CCS की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद के हालात की पृष्ठभूमि में हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें ऑपरेशन सिंदूर की आगे की रणनीति, पहलगाम हमले की जांच की स्थिति और सीमा पर सीजफायर के बाद की परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा हो सकती है।

    CCS बैठक में लिए जा सकते हैं अहम सुरक्षा फैसले
    कैबिनेट बैठक में सभी केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे, जबकि CCS की बैठक में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में रक्षा, गृह और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी अपनी रिपोर्ट और खुफिया एजेंसियों के इनपुट्स साझा करेंगे, जिनके आधार पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

    पहलगाम हमले के बाद तीसरी CCS बैठक
    गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह CCS की तीसरी बैठक होगी। पहली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया गया था। इसके बाद 30 अप्रैल को दूसरी बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई थी और सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की छूट दी गई थी। इसके तहत तीनों सेनाओं ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया।

    सीजफायर के बाद की स्थिति पर गहन चर्चा संभव
    आज की CCS बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के परिणामों की समीक्षा, पहलगाम हमले की जांच की प्रगति और पाकिस्तान को भविष्य में दी जाने वाली चेतावनियों या कूटनीतिक कदमों पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही, सीजफायर के बाद भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न नए हालात और सुरक्षा संबंधी संभावित चुनौतियों को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है। यह बैठक जम्मू-कश्मीर और सीमा पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    प्रशांत किशोर की पीएम मोदी और अमित शाह से बड़ी अपील, कहा-‘बिहार में पढ़े-लिखे शख्स को CM बनाएं’

    August 5, 2026

    भारत के FCRA संशोधन विधेयक पर अमेरिका ने जताया ऐतराज, कहा- “चर्चों और चेरिटी पर सरकारी कब्जे की कोशिश”

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.