Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    • स्पष्ट राजनैतिक-सैन्य लक्ष्य को हासिल करने हेतु नियंत्रित बल प्रयोग: ऑपरेशन सिंदूर दुनिया के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण
    • विवाह में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर कर सकते हैं ये उपाय,  जाने मंगल दोष का समाधान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Anti Maoist Operation: बरसात से पहले माओवादी पर टूटेगा कहर, हर महीने ढेर हो रहे 43 नक्सली
    छत्तीसगढ़

    Anti Maoist Operation: बरसात से पहले माओवादी पर टूटेगा कहर, हर महीने ढेर हो रहे 43 नक्सली

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    माओवादी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियान ने अब पहले से कहीं अधिक गति पकड़ ली है। जहां वर्ष 2024 के अंत तक औसतन हर महीने 21 माओवादी मारे जा रहे थे, वहीं 2025 के पहले चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 43 प्रति माह हो गया है। इस अवधि में कुल 174 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

    सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति और लगातार दबाव के चलते माओवादी संगठन कमजोर होते जा रहे हैं। अब ये संगठन छोटे-छोटे समूहों में बंट रहे हैं, जिससे इनकी संरचना टूट रही है। इसका असर बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जैसे जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां स्थानीय लोग अब प्रशासन और सुरक्षा बलों पर अधिक भरोसा जताने लगे हैं।

    मानसून से पहले बड़े ऑपरेशन की तैयारी
    सरकारी सूत्रों के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह से पहले मानसून के आगमन से पहले बीजापुर के अबूझमाड़ और नारायणपुर के माड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति कायम कर समावेशी विकास को गति देना है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। माओवादी प्रभाव से मुक्त कराए गए इलाकों में अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    माओवादी नेटवर्क पर टूट का असर
    हालिया अभियानों की सफलता से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में माओवादियों का नेटवर्क और अधिक कमजोर होगा। इसी महीने बीजापुर के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 6, 2026

    मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.