Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    • स्पष्ट राजनैतिक-सैन्य लक्ष्य को हासिल करने हेतु नियंत्रित बल प्रयोग: ऑपरेशन सिंदूर दुनिया के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण
    • विवाह में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर कर सकते हैं ये उपाय,  जाने मंगल दोष का समाधान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»शराब के नशे में दूल्हे का जीजा कर रहा था स्टंट, DJ वाहन से टकराई, गोद में बैठे मासूम की दर्दनाक मौत
    कोरबा

    शराब के नशे में दूल्हे का जीजा कर रहा था स्टंट, DJ वाहन से टकराई, गोद में बैठे मासूम की दर्दनाक मौत

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: कोरबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दूल्हे की गाड़ी को स्टंट करते हुए चला रहे उसके जीजा ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीजे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास हुआ। बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले दूल्हे की कार को उसके जीजा स्टंट करते हुए चला रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई।

    मृतक मासूम की पहचान हरिओम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र मात्र डेढ़ साल थी। वह दूल्हे की गोद में बैठा था। बताया गया कि हरिओम के पिता ने दूल्हे की कार किराए पर ली थी, लेकिन गाड़ी उस वक्त दूल्हे का जीजा चला रहा था।

    हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया और दूल्हा सदमे में आकर शादी से इंकार करने लगा। हालांकि, लड़की पक्ष और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी की रस्में पूरी हुईं।

    शादी के बाद परिजन सूरजपुर के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन मानिकपुर चौकी पुलिस ने उन्हें फोन कर मासूम का शव लेने वापस बुला लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल जीजा का इलाज जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 6, 2026

    मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.