Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»RCB vs KKR: बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित हो सकता है मैच, जानें मौसम का हाल
    खेल

    RCB vs KKR: बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित हो सकता है मैच, जानें मौसम का हाल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    RCB vs KKR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों का आगाज 17 मई से होगा, जिसमें 58वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी ने 11 मैचों में से 8 जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि केकेआर ने 12 मैचों में केवल 5 जीत दर्ज की हैं और उनके लिए टॉप-4 में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है। इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, साथ ही दर्शकों की निगाहें बेंगलुरु के मौसम पर भी टिकी होंगी।

    मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी ज्यादा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार शाम 7 बजे बारिश होने की 34% संभावना है, जो रात 9 बजे बढ़कर 40%, रात 10 बजे 51% और रात 11 बजे 47% तक पहुंच जाती है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश से खलल पड़ने की आशंका है, जिससे डीएलएस नियम लागू हो सकता है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, इसलिए अगर बारिश ज्यादा बाधा नहीं डालेगी तो फैंस को पूरा मैच देखने का मौका मिल सकता है।

    हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में केकेआर का आरसीबी के मुकाबले बढ़त है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं जबकि आरसीबी 15 में सफल रही है। इस सीजन यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी, जिसमें पिछले मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.