Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»तबाही के लिए आए थे ड्रोन, पर भारतीय एयर डिफेंस ने 600 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन कर दिए नष्ट!
    राष्ट्रीय

    तबाही के लिए आए थे ड्रोन, पर भारतीय एयर डिफेंस ने 600 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन कर दिए नष्ट!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ड्रोन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर बड़ी संख्या में ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान ने तुर्की निर्मित ड्रोन से भारत को तबाह करने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह उम्मीद भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह नाकाम कर दी। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय एयर डिफेंस और सेना के संयुक्त प्रयास से पाकिस्तान के 600 से अधिक ड्रोन मार गिराए गए।

    इस ऑपरेशन को जॉइंट एयर डिफेंस सेंटर ने संभाला, जहां वायु सेना और आर्मी ने मिलकर 1000 से ज्यादा गन सिस्टम और लगभग 750 शॉर्ट व मीडियम रेंज मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के हमलों को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

    इसके अलावा, भारतीय सेना ने ड्रोन जैसी दिखने वाली डमी एयरक्राफ्ट भी तैनात की, जिससे पाकिस्तान धोखे में पड़ गया और उसने अपने एयर डिफेंस को सक्रिय कर दिया। इस चालाकी का फायदा उठाकर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान के एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया।

    पाकिस्तान ने खुद इस तबाही के सबूत दिए हैं, क्योंकि उसने अपने 11 एयरबेस की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए हैं। यह साबित करता है कि भारतीय मिसाइल हमलों ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

    22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद बदले की भावना से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए, लेकिन भारत की कड़ी चेतावनी के बावजूद जब पाकिस्तान नहीं माना, तो भारत ने एक सटीक रणनीति से ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर की बात करने को मजबूर हो गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी”, हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से किया इनकार

    May 6, 2026

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.