Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Wildlife Video: शावक का शिकार करने आया टाइगर, मादा भालू की बहादुरी देख कर भागा पीछे
    छत्तीसगढ़

    Wildlife Video: शावक का शिकार करने आया टाइगर, मादा भालू की बहादुरी देख कर भागा पीछे

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    टाइगर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर (Chhattisgarh News):
    अबूझमाड़ के घने जंगलों में मातृत्व और साहस का एक बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर, पांगुड़ गांव के पास बन रही एक नई सड़क के किनारे एक मादा भालू ने अपने शावक की रक्षा के लिए एक बाघ से मुकाबला किया।

    इस घटना का वीडियो छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “मां आखिर मां होती है… यह दृश्य प्रकृति में मातृत्व की अद्वितीय शक्ति का प्रमाण है। यह घटना वन्य जीवन के प्रति हमारे सम्मान को और भी गहरा करती है।”

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल से अचानक एक बाघ निकलता है और भालू के शावक की ओर बढ़ता है। लेकिन मादा भालू बिना देर किए बाघ पर टूट पड़ती है। ममत्व के आगे बाघ टिक नहीं पाया और डरकर वापस जंगल की ओर भाग गया।

    वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक आर.सी. दुग्गा ने बताया कि पांगुड़ क्षेत्र का जंगल बाघों के अनुकूल है, और यहां उनकी उपस्थिति की संभावना पहले से जताई जाती रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो ग्रामीणों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया था। पांगुड़ की सीमा महाराष्ट्र से सटी हुई है, जिससे बाघों के वहां से छत्तीसगढ़ में आने की आशंका भी जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…

    August 8, 2026

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.