Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»SRH vs LSG: हैदराबाद पर भारी पड़ी लखनऊ, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दिखा दबदबा
    खेल

    SRH vs LSG: हैदराबाद पर भारी पड़ी लखनऊ, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दिखा दबदबा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    SRH vs LSG
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 का 61वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब वह शेष मुकाबले सिर्फ सम्मान बचाने के मकसद से खेलेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की होड़ में बनी हुई है, लेकिन उनके लिए टॉप-4 में पहुंचना आसान नहीं है। उन्हें बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, तभी उनकी क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार रह सकेंगी।

    SRH vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से लखनऊ ने 4 मुकाबले जीते हैं जबकि हैदराबाद को केवल 1 मैच में जीत मिली है। दोनों के बीच पिछला मैच इसी सीजन खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे, जिसे लखनऊ ने मात्र 16.1 ओवर में हासिल कर लिया था।

    SRH vs LSG: दोनों टीमों का मौजूदा सीजन प्रदर्शन

    लखनऊ सुपर जायंट्स का मौजूदा सीजन अब तक औसत दर्जे का रहा है। टीम ने 11 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 6 में उसे हार मिली है। पिछले 5 मुकाबलों में टीम को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई है, जिससे उनका प्लेऑफ में पहुंचना काफी कठिन हो गया है। इस वक्त लखनऊ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने भी 11 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 3 में उसे जीत मिली है जबकि 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.