Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गढ़चिरौली में 36 लाख की इनामी पांच महिला नक्सली गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    गढ़चिरौली में 36 लाख की इनामी पांच महिला नक्सली गिरफ्तार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गढ़चिरौली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

    गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जानकारी दी कि टीसीओसी (TCOC) अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए माओवादियों में एक डिवीजनल कमेटी सदस्य, एक एरिया कमेटी सदस्य और तीन प्लाटून सदस्य शामिल हैं।

    पुलिस ने इनमें से तीन माओवादियों को विधिवत गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य को नाबालिग होने के संदेह में हिरासत में लेकर बाल न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

    गिरफ्तार माओवादियों की पहचान उंगी मंगरू होयम उर्फ सुमली (डीवीसीएम, प्लाटून 32), पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बंडी (एसीएम, प्लाटून 32), और देवे कोसा पोडियाम उर्फ सबिता (प्लाटून सदस्य) के रूप में हुई है। ये तीनों बीजापुर जिले की निवासी हैं। उंगी पर 16 लाख, पल्लवी पर 8 लाख, देवे पर 4 लाख और बाकी दो पर मिलाकर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    घात लगाने की तैयारी में थे माओवादी

    गुप्त सूचना के आधार पर 18 मई को गढ़चिरौली पुलिस और सी-60 कमांडो टीम ने लाहेरी थाना क्षेत्र के बिनगुंडा गांव में 50 से 60 माओवादियों के जुटने की जानकारी पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 19 मई को गांव को घेरकर तलाशी के दौरान पांच महिला माओवादियों को बिना किसी मुठभेड़ के हिरासत में ले लिया गया।

    भारी मात्रा में हथियार बरामद

    गिरफ्तारी के दौरान माओवादियों से सुरक्षा बलों ने एक स्वचालित एसएलआर, एक 303 राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल, दो भरमार बंदूकें, तीन वॉकी-टॉकी सेट और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री जब्त की है।

    तीन वर्षों में 103 माओवादी गिरफ्तार

    गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी माओवादी सुरक्षाबलों पर हमलों सहित कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। जनवरी 2022 से अब तक पुलिस ने कुल 103 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जिसे नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

    September 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.