Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Pre-Monsoon Rain: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश से तापमान में गिरावट – IMD ने दी आगे की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    Pre-Monsoon Rain: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश से तापमान में गिरावट – IMD ने दी आगे की चेतावनी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (Pre-Monsoon Rain): भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार शाम को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। आगामी पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे अधिकांश जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

    छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों की बात करें तो रायपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जिसमें बिलासपुर में 5 मिमी, पेंड्रारोड में 3.2 मिमी और अंबिकापुर में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मरवाही और भैरमगढ़ में 3 मिमी, कांकेर में 2 मिमी और सिवनी में 1 मिमी बारिश हुई।

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के एक-दो हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, अगले 4-5 दिनों में केरल में मानसून के आने की स्थिति अनुकूल होने से दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…

    November 9, 2026

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.