Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»ऐश्वर्या राय का कान्स लुक जुड़ा है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से? लोगों ने किया डिकोड, बोले- एक तीर से दो निशाने
    मनोरंजन

    ऐश्वर्या राय का कान्स लुक जुड़ा है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से? लोगों ने किया डिकोड, बोले- एक तीर से दो निशाने

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ऐश्वर्या राय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी 22वीं उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने साल 2002 में इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शुरुआत की थी, और हर बार की तरह इस बार भी उनका अंदाज सबको बेहद पसंद आया। उनकी भव्य रीज़र लुक ने कान्स की रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। फैंस लंबे समय से उनके इस खास मौके का इंतजार कर रहे थे, और जब ऐश्वर्या नजर आईं तो उन्होंने हर उम्मीद पर खरी उतरते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो हर जगह वायरल हो गए। ऐश्वर्या की खूबसूरती और चेहरे की चमक से नजरें हटाना मुश्किल था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके मांग में भरे सिंदूर की रही। इस सुहागन लुक ने सभी का ध्यान खींचा और कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या ने एक साथ दो महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं।

    ऐश्वर्या के इस लुक को कई लोगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़कर देखा है। उनका मानना है कि इस लुक के जरिए उन्होंने राष्ट्र का संदेश तो दिया ही साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों को भी एक सशक्त जवाब दिया। नेटिज़न्स ने इसे पाकिस्तानी विरोधी संदेश के तौर पर भी देखा और कहा कि ऐश्वर्या ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की ताकत का परिचय दिया। कई लोगों का मानना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को विश्व मंच पर पहुंचाने की यह एक रणनीति हो सकती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)


    भारत अब इस अभियान को 33 देशों में फैला रहा है, लेकिन उससे पहले ही ऐश्वर्या के इस मांग में सिंदूर ने इसे विदेशी मंच पर उजागर कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बिना बोले ही ऐश्वर्या ने सटीक जवाब दे दिया, उन्होंने अपने मजबूत रिश्ते का परिचय देते हुए पाकिस्तान को करारा झटका दिया।” दूसरे ने कहा, “ऐश्वर्या हर मंच का सही इस्तेमाल करती हैं, वे दो बड़े मुद्दे उठाती हैं।” कई लोगों ने उनकी इस खूबसूरत लेकिन शक्तिशाली प्रतिक्रिया की जमकर तारीफ की।

    कांस 2025 में ऐश्वर्या ने भारतीय संस्कृति और फैशन का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई क्रीम और गोल्डन रंग की भव्य साड़ी पहनी, जिसमें बनारसी कढ़ाई और सिल्वर ज़री की नाजुक सजावट थी। उनकी स्टेटमेंट ज्वेलरी, गहरी मैरून लिपस्टिक, परतदार रेड रूबी हार और खुली लहराती हुईं बालों ने उनके शाही लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Aishwarya Rai Team🇲🇺 (@aishwarya_raifan)


    ऐश्वर्या की इस साड़ी और मांग में भरे सिंदूर ने एक बार फिर उनके सुहागन जीवन की पुष्टि की। उन्होंने बिना किसी बयान के, अपनी गरिमा और सादगी से चल रही तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। पिछले साल ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनके और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में दरार आ गई है और वे बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने हर बार अपने शांत और आत्मविश्वासी व्यवहार से इन अफवाहों को नकारा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.