सुकमा-बीजापुर सीमाक्षेत्र में बीते 48 घंटे से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोबरा के जवान माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। इलाके में सूचना मिली थी कि यहां खूंखार नक्सली हिड़मा समेत कई बड़े लीडर मौजूद हैं। गुरुवार को मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया जबकि कोबरा के एक जवान ने शहीद होने का बलिदान दिया। इसके बाद भी ऑपरेशन जारी रहा। कल देर शाम से तेज बारिश होने के बावजूद जवान लगातार नक्सलियों की तलाश में जंगल में डटे हुए हैं। पिछले एक साल से माओवादी मोर्चे पर सुरक्षा बलों को कई सफलता मिली है।
वहीं, जिला मुख्यालय में स्थित वॉर रूम में एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और डीएसपी मनीष रात्रे रातभर जवानों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। वे लगातार जवानों को गाइडेंस और अन्य मदद पहुंचा रहे हैं ताकि ऑपरेशन में कोई कमी न आए।

