खेल

IPL 2025 में टूटा बड़ा रिकॉर्ड, लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी

IPL के 18वें सीजन में एक से बढ़कर एक टीम स्कोर देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन टीमों के बीच 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाने की होड़ मची है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में RCB की टीम सिर्फ 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर आउट हो गई, जिससे SRH को 42 रनों से शानदार जीत मिली। इस मैच में इशान किशन की धुआंधार पारी खास रही, जिन्होंने 48 गेंदों पर 94 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और पांच छक्के जड़े। उनकी इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इशान किशन की इस पारी की मदद से जैसे ही SRH ने 200 का आंकड़ा पार किया, IPL 2025 में एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया। इस सीजन अब तक कुल 42 बार कोई टीम 200 से अधिक रन बना चुकी है, जो IPL के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले IPL 2024 में 41 बार 200+ स्कोर बने थे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर

  • 42 — IPL 2025
  • 41 — IPL 2024
  • 37 — IPL 2023
  • 18 — IPL 2022
  • 15 — IPL 2018

IPL 2025 में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम है, जिन्होंने इस सीजन 7 बार 200 से अधिक रन बनाए हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स (6), लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (5-5), कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (4-4-4), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3) और दिल्ली कैपिटल्स व चेन्नई सुपर किंग्स (2-2) हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली टीमें:

  • GT – 7
  • PBKS – 6
  • LSG – 5
  • RR – 5
  • KKR – 4
  • MI – 4
  • SRH – 4
  • RCB – 3
  • CSK – 2
  • DC – 2

मौजूदा IPL 2025 की चारों प्लेऑफ टीमें भी तय हो चुकी हैं: गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस। अब 29 मई से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे।

Related Articles

Back to top button