Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»चेक बाउंस मामले में कोर्ट के बीच फाइनेंसर ने लोन वसूली के लिए घर में घुसकर बेल्ट से की पिटाई
    छत्तीसगढ़

    चेक बाउंस मामले में कोर्ट के बीच फाइनेंसर ने लोन वसूली के लिए घर में घुसकर बेल्ट से की पिटाई

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चेक बाउंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद के हीरापुर निवासी गोविंदा साहू ने पुलिस को शिकायत दी है कि 12 मई को दल्लीराजहरा के कमल ऑटो के मालिक गोल्डी विपिन जैन और उनके दो साथियों ने उनके घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां दीं और बेल्ट से मारपीट की। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। गोल्डी विपिन जैन और उनके साथी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गाली गलौज शुरू कर दी। जब गोविंदा के भाई और पिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तब भी वे नहीं रुके।

    गोल्डी ने कहा कि वह कमल ऑटो का मालिक है और एक साल पहले अरिष्ट फाइनेंस से लिया गया 50 हजार रुपये का लोन वापस क्यों नहीं कर रहा है। इसके बाद उन्होंने बेल्ट निकालकर कमरे का दरवाजा बंद किया और गोविंदा साहू की पिटाई शुरू कर दी। गोविंदा के परिवार ने बताया कि लोन लेने के वक्त तीन ब्लैंक चेक दिए गए थे, जिनमें से एक चेक बाउंस होकर रायपुर कोर्ट में मामला चल रहा है।

    गोविंदा ने बताया कि गोल्डी विपिन जैन ने पैसा नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट करवाई। साथ ही 10 दिन के भीतर लोन नहीं चुकाने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई। इसके अलावा, उनके भाई लखन को फोन कर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और बचे हुए दो ब्लैंक चेक का गलत इस्तेमाल करने की आशंका जताई गई है।

    घटना के बाद गोल्डी विपिन जैन और उनके साथियों ने जबरन गोविंदा, उनके भाई और पिता के हस्ताक्षर एक अंग्रेजी स्टाम्प पेपर पर लिए।

    बालोद पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं 115(2), 127(2), 296, 3(5), 333 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही गोल्डी विपिन जैन और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर सकती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोल्डी विपिन जैन को गोविंदा साहू को गाली गलौज करते और बेल्ट से मारते हुए देखा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.