Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»डबल मर्डर का खुलासा: प्रेमी ने की थी प्रेमिका और उसके बेटे की की हत्या
    BREKING NEWS

    डबल मर्डर का खुलासा: प्रेमी ने की थी प्रेमिका और उसके बेटे की की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग । अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मृतका का कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी ही कातिल निकला। आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर महिला और उसके मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की और शव को साड़ी में लपेटकर बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    घटना का खुलासा ऐसे हुआ
    22 जून को ग्राम खम्हरिया में एक बाड़ी के दो कुओं से बदबू आने की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। कुएं से महिला (30-35 वर्ष) और एक 8-10 साल के बालक का शव बरामद किया गया। दोनों के हाथ-पांव बंधे थे और साथ में पत्थर भी बंधा था ताकि शव ऊपर न आ सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

    इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की पहचान सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी, निवासी रायपुर के रूप में हुई है। सुनीता की आरोपी छत्रपाल सिंगौर से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। सुनीता विधवा थी और अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ रायपुर में रहती थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध बने और शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए।

    शादी के दबाव से परेशान होकर की हत्या
    सुनीता छत्रपाल पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी पहले ही शादी कर चुका था। पकड़े जाने के डर से उसने सुनीता और उसके बेटे की हत्या की योजना बनाई। अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर को बुलाकर प्लानिंग की। 18 जून को छत्रपाल ने सुनीता और उसके बेटे को स्कूटी में बिठाकर खम्हरिया गांव लाया। खेत में ले जाकर दोनों की गला दबाकर हत्या की गई और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों के शव को कुएं में फेंक दिया।

    गुमशुदगी पहले से दर्ज थी
    इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने थाना सिविल लाइंस, रायपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी आधार पर दुर्ग पुलिस ने छानबीन की और तकनीकी जांच व मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

    गिरफ्तार आरोपी:
        छत्रपाल सिंगौर, पिता अजेन्द्र सिंगौर, उम्र 26 वर्ष
        शुभम कुमार सिंगौर, पिता विरेन्द्र सिंगौर, उम्र 22 वर्ष

    इन धाराओं में केस दर्ज:
        BNS की धारा 103(1), 238(ए)
        हत्या, साक्ष्य मिटाने और शव छिपाने के आरोप

    एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित एसआईटी ने बेनकाब की साजिश
    इस पूरी कार्रवाई में दुर्ग पुलिस की विशेष टीम, एसीसीयू और थाना अमलेश्वर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केस प्रेम, धोखा और हत्या की त्रासदी से जुड़ा भयावह उदाहरण है। आरोपी अब न्यायिक रिमांड पर हैं और आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.