Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»चायकाल, भारत के पास 304 रनों की बढ़त, केएल राहुल – करुण नायर की जोड़ी क्रीज पर
    BREKING NEWS

    चायकाल, भारत के पास 304 रनों की बढ़त, केएल राहुल – करुण नायर की जोड़ी क्रीज पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     हेडिंग्ले में हो रहे सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन टी ब्रेक का ऐलान कर दिया गया है. टी ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट खोकर 298 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 304 रनों की हो गई है. भारत के लिए दूसरे सेशन में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने तेजी से रन बटोरे. दोनों ने इस दौरान अपना-अपना शतक भी पूरा किया. ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हुए..बता दें, पंत ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक 130 गेंदों में जड़ा. वहीं क्रीज पर अभी केएल राहुल और करुण नायर मौजूद है. केएल राहुल ने 202 गेंदों में अपने  टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया है. पहले सेशन में जहां भारतीय बल्लेबाज 63 रन बनाने में सफल हुए थे तो दूसरे सेशन में उन्होंने 145 रन बनाए हैं.  चौथ दिन भारत को झटका शुभमन गिल के रूप में लगा, जो 8 के स्कोर पर ब्राइडन कार्स का शिकार बने. तीसरे दिन का खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे. भारतीय टीम 350 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को निर्धारित करने की कोशिश करेगी. बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई थी. भारत के बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 5 विकेट लेने में सफल रहे थे. पहली पारी के आधार पर भारत को 6 रन की लीड मिली थी. दूसरी ओर भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…

    May 6, 2026

    बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग,बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा,5 सुरक्षाकर्मी घायल…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.