Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब
    • ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    • ज़ायका छत्तीसगढ़ का: सुबह के नाश्ते में घुली परंपरा की मिठास, जानें कैसे बनाएं नरम ‘चीला’
    • डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!
    • भाजपा की रणनीति, टीम वर्क और सांस्कृतिक जुड़ाव जीत का मंत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»जोश हेजलवुड और पैट कमिंस फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, 2026 से पहले RCB और SRH फैंस के लिए बुरी खबर
    खेल

    जोश हेजलवुड और पैट कमिंस फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, 2026 से पहले RCB और SRH फैंस के लिए बुरी खबर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इससे पहले आरसीबी और एसआरएच के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस दोनों को ही आईपीएल के 19वें सीजन के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल सकी है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उम्मीद है कि दोनों अनुभवी तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के कुछ मैच जरूर खेलेंगे।

    जोश-पैट फिलहाल रिहैब पर

    एचटी की ताजा रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों खिलाड़ियों का रिहैब (चोट से उबरने का) दौर अभी चल रहा है। इसलिए 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच तक उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। सूत्र ने बताया कि पिछले हफ्ते से ज्‍यादा कुछ नहीं बदला है। फिजियो से मंजूरी का अभी भी इंतजार है। रिहैब चल रहा है। हेजलवुड और कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

    टूर्नामेंट में बाद में कुछ मैच खेलने की उम्‍मीद

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट में बाद में कुछ मैच जरूर खेलेंगे। यह सब मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। रिपोर्ट पहले बताया गया था कि टूर्नामेंट में कमिंस और हेज़लवुड दोनों की भागीदारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी पर निर्भर है। अब, यह पुष्टि हो गई है कि ये दोनों कुछ मैच मिस करने वाले हैं।

    इन चोटों से जूझ रहे दोनों दिग्‍गज

    हेजलवुड की बात करें तो वह पूरी एशेज 2025-26 सीजन से बाहर थे। इसके बाद वह T20 विश्व कप से भी बाहर हो गए। दूसरी ओर पैट कमिंस ने एशेज में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला। इसके बाद कमिंस को भी T20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। हेजलवुड की दाहिनी हैमस्ट्रिंग और एच्लीस टेंडन में चोट है। जबकि कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।

    SRH की कप्तानी कौन करेगा?

    कमिंस के उपलब्ध नहीं होने पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एसआरएच की कप्तानी कौन संभालेगा? टीम की कप्तानी के लिए ईशान किशन सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। खासकर यह देखते हुए कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…

    May 9, 2026

    आईपीएल के बीच एक दुखद घटना:भारतीय क्रिकेट टीम में पसरा मातम, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा…

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.