Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»किसानों को दलहन और तिलहन की फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    किसानों को दलहन और तिलहन की फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : कलेक्टर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया । संयुक्त कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले में सभी सहकारी समितियों में खरीफ फसलों की बुआई हेतु किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर समिति वार गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कृषि अधिकारियों को पूरे जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाकर पंजीयन कार्य करने और संपूर्ण बोनी के प्रस्तावित क्षेत्र में अधिकतम दलहन और तिलहन की फसल लगाने हेतु प्रोत्साहित कर धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान में आयोजित किए जा रहे शिविरों में इन बीजों को वितरित करने के निर्देश दिए।

    किसान अपनाएं 5 परसेंट मॉडल

     जिले के वनांचल सोनहत जनपद पंचायत में सैकड़ों किसानों द्वारा जल संरक्षण हेतु 5 परसेंट मॉडल को बेहद तेजी से अपनाया जा रहा है। यह जल संरक्षण अभियान में एक बहुत प्रभावी कार्य है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन ने इस संरचना को प्रत्येक किसान के लिए उपयोगी बतलाते हुए सभी कृषि अधिकारियों को पांच परसेंट मॉडल पूरे जिले में प्रत्येक किसान के खेतों में बनवाने हेतु सभी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन ने कहा कि यह एक बेहद कारगर उपाय है जिसकी लागत शून्य होकर परिणाम बेहद कारगर हैं। सभी ग्राम पंचायतों के किसानों के खेतों में स्वाइल टेस्टिंग कराने और रिपोर्ट अनुसार खेतों में खाद का उपयोग कराए जाने के सुझाव दिए जाने हेतु निर्देशित किया।

    समिति में रखें पर्याप्त खाद बीज

    खरीफ फसलों की बुआई का समय आ चुका है और ऐसे में किसानों के लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है। किसी भी किसान को खाद या बीज के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज भंडारण किया गया है। इसकी निरंतरता बनाए रखने के हेतु श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक सहकारी समिति प्रबंधक, कृषि विस्तार अधिकारी, विपणन अधिकारी से निरंतर समन्वय बनाकर रखें जिससे सभी जगहों पर मांग से अधिक मात्रा में खाद बीज उपलब्ध रहे।

    जैविक खेती है लाभदायक

    जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दलहन, तिलहन और पारंपरिक फसलों का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने पर बल देते हुए श्रीमती चंदन ने कहा कि जिला प्रशासन कोरिया प्रत्येक जैविक उत्पाद को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान अपने पारम्परिक सुगंधित धान जीराफूल की फसल को भी जैविक खाद का उपयोग कर ज्यादा क्षेत्र में बुवाई करें।

    किसानों को मिले केसीसी का लाभ

    प्रत्येक सहकारी समिति में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक समिति में दर्ज छोटे किसानों को शत प्रतिशत केसीसी पंजीयन कर उन्हें केसीसी लिमिट का लाभ दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर किसान को एग्रीस्टेक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। आने वाले समय में उन्हें सभी सुविधाएं इसी पोर्टल पर पंजीयन के आधार पर प्राप्त होंगी।

    अमानक खाद बीज पर करें कार्यवाही

    समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने ने कहा कि जिले में संचालित प्रत्येक दुकान की नियमित जांच कर खाद और बीज का परीक्षण कराएं। यदि कहीं भी अमानक स्तर पर खाद या बीज बिक्री पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं और ऐसे विक्रेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करें।

    लापरवाही पर तीन का रुका वेतन

     कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर कोरिया ने जिले में कार्यरत सभी कृषि विस्तार अधिकारी से एक एक कर लक्ष्य और उसके अनुसार प्रगति पर जानकारी ली। अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले बैकुंठपुर जनपद क्षेत्र में कार्यरत सहायक कृषि विस्तार अधिकारी रीता लकड़ा, राकेश पैकरा और अमित लकड़ा के आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।

    अच्छे कार्यों हेतु प्रोत्साहन भी

      आज आयोजित बैठक में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आगामी राष्ट्रीय पर्व पर उन्हें पुरस्कार देने के निर्देश दिए। सोनहत जनपद में कार्यरत सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा कृषि दायित्वों के साथ जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर कोरिया ने  दिनेश कुमार पटेल, रामजीत ध्रुव और रोहित सिंह की सराहना की।

    इस बैठक में उप संचालक कृषि, मार्कफेड की जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी समिति और जिले भर के वरिष्ठ और सहायक कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.