Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»चालान को लेकर हंगामा : बहन की स्कूटी का चालान कटा तो धरने पर बैठा भाई, VIDEO हो रहा वायरल
    अजब गजब

    चालान को लेकर हंगामा : बहन की स्कूटी का चालान कटा तो धरने पर बैठा भाई, VIDEO हो रहा वायरल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शहर में मंगलवार शाम चालान को लेकर विवाद हो गया। यातायात नियम तोड़ने पर बहन की स्कूटी का चालान कटने से नाराज युवक बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गया। इस दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। मामला नगर पालिका खैरागढ़ कार्यालय के सामने का है। यातायात पुलिस ने हेलमेट और दस्तावेज जांच के दौरान एक स्कूटी को रोका। स्कूटी पर सवार युवती के पास दस्तावेज अधूरे थे, जिसके बाद पुलिस ने चालान काट दिया।

    चालान कटने की जानकारी मिलते ही युवती का भाई शशांक ताम्रकार मौके पर पहुंचा और पुलिस से बहस करने लगा। युवक का आरोप था कि चालान काटने के दौरान उसकी बहन के साथ पुलिसकर्मियों ने गलत तरीके से बात की और बदसलूकी की। इसी विरोध में युवक सड़क पर बैठ गया और कार्रवाई रोकने की मांग करता रहा।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का सड़क पर बैठना और नारेबाजी करना चालान रद्द करवाने के दबाव का तरीका था। इस हंगामे का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें युवक पुलिसकर्मियों से बहस करता और बीच सड़क पर बैठा दिखाई दे रहा है। इस विवाद के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि बाद में आसपास के लोगों के समझाने और जांच कराने के आश्वासन के बाद युवक ने धरना समाप्त किया।

    फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो को लेकर अब इलाके में चर्चा है कि क्या चालान की कार्रवाई को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध करना सही है या नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…

    May 12, 2026

    ये है भारत की सबसे ऊंचाई पर बना सिनेमा हॉल, बदल जाती है हीरो-हीरोइन की आवाज!

    May 12, 2026

    मोटरसाइकिल ट्रैफिक लाइट के खंभे पर झूल रही है. जी हां, कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि हादसा हुआ है…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.