Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
    • ​धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
    • Operation Sindoor : 88 घंटे की लड़ाई से मिले सबक, भारत ने ऐसे बदली अपनी सैन्य रणनीति
    • ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
    • ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा
    • सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता
    • “बच्चो के सामने करता था शोषण”, कांस्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव की ओर बढ़ रहे हालात
    BREKING NEWS

    अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव की ओर बढ़ रहे हालात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वांशिगटन । अमेरिका और ईरान के बीच हालात फिर तनाव की ओर बढ़ रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान नहीं जाने की सलाह दी है। अमेरिका की ओर से ईरान यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नागरिकों को किसी भी स्थिति में ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से ईरान नहीं जाना चाहिए।

    ईरान में अमेरिकी नागरिकों को बिना किसी चेतावनी और अपराध का कोई सबूत दिए अगवा किया गया है और गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इनमें दोहरी नागरिकता (यूएस-ईरानी) रखने वाले नागरिक भी शामिल हैं। कुछ को झूठे आरोपों में सालों तक कैद रखा गया, मानसिक यातना दी गई और यहां तक कि मौत की सजा भी सुनाई गई है। सिर्फ अमेरिकी पासपोर्ट होना या अमेरिका से संबंध होना ही ईरानी अधिकारियों के लिए गिरफ्तारी का कारण बन सकता है।

    अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, “ईरानी शासन दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता है और हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को नियमित रूप से कांसुलर सहायता देने से इनकार करता है।” उन्होंने कहा कि हालांकि बमबारी रुक गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ईरान की यात्रा करना सुरक्षित है।

    एक नई वेबसाइट लॉन्च कर रही है, जिसका उद्देश्य अमेरिकियों को ईरान यात्रा से सावधान करना है। ब्रूस ने कहा, हम अमेरिकियों को ईरान की यात्रा के प्रति आगाह करने के लिए एक नई वेबसाइट भी शुरू कर रहे हैं। आप कई भाषाओं में देख सकते हैं। हमारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी वहां उपलब्ध है। वो अभी भी लागू है।

    विदेश विभाग की प्रवक्ता ने कहा, हम ये बात बार-बार दोहराते हैं कि ईरान की यात्रा न करें, खासकर वो लोग जो दोहरी नागरिकता रखते हैं या ईरानी मूल से हैं। यह किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.