Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिका से जापान ने की ट्रेड डील, देना होगा 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ
    BREKING NEWS

    अमेरिका से जापान ने की ट्रेड डील, देना होगा 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन । दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील हो गई है। इस डील के तहत अमेरिका, जापानी प्रोडक्ट्स पर 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल ट्रैरिफ लगाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ट्रेड डील के तहत उनके प्रशासन ने जापानी उत्पादों पर 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल ट्रैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो कि पहले लगाए गए टैरिफ से 10 प्रतिशत कम है।

    ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब दक्षिण कोरिया और अन्य देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अधिक रेसिप्रोकल ट्रैरिफ से बचा जा सके या उन्हें कम किया जा सके। अमेरिकी प्रशासन द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की तारीख 1 अगस्त निर्धारित की गई है।

    अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जापान अपने देश को कारों और ट्रकों, चावल और कृषि उत्पादों एवं अन्य चीजों सहित व्यापार के लिए खोल देगा। हालांकि, जापान, अमेरिका को 15 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ देगा। इस महीने की शुरुआत में जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को लिखे एक पत्र में, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका जापान पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, जो ट्रंप द्वारा शुरू में घोषित टैरिफ से एक प्रतिशत अधिक है।

    ट्रंप ने जापान के साथ हुए इस समझौते को शायद अब तक का सबसे बड़ा समझौता बताया और कहा कि एशियाई देश ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है, जिसका 90 प्रतिशत लाभ उसे मिलेगा। उन्होंने निवेश योजना के बारे में विस्तार से नहीं बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, इस समझौते से लाखों नौकरियां पैदा होंगी, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

    इससे पहले, ट्रंप ने फिलीपींस के साथ भी एक समझौते की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश 19 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करेगा, जो पहले घोषित टैरिफ से एक प्रतिशत कम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.