Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के स्कूल, छात्रावास और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के स्कूल, छात्रावास और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे बुधवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में पंजीयन, दवा वितरण, महिला व पुरुष वार्ड, प्रसव केंद्र, एक्सरे कक्ष, प्रयोगशाला, ओपीडी आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। 

    इस दौरान कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही दवा, खाना और इलाज के बारे में जानकारी ली। बीएमओ ने हॉस्पिटल के बिजली वायरिंग खराब होने की जानकारी देने पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला खनिज न्यास में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला सहित बीएमओ सहित अन्य डॉक्टर नर्स आदि उपस्थित थे।

    छात्रावास और स्कूल का निरीक्षण  : 

    कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने डोकरीडीह के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वे प्राथमिक शाला के बच्चों से गिनती, पहाड़ा, अक्षर ज्ञान, वाक्य को पढ़ना आदि के बारे में पूछकर बच्चों की पढ़ाई का जायजा लिया। कलेक्टर ने वहां उपस्थिति पंजी, शिक्षकों का डेली डायरी, मध्याह्न भोजन राशन आदि का अवलोकन किया। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोकरीडीह के स्कूली बच्चों से राष्ट्रीय और छत्तीसगढ़ के बारे में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। इन दोनों स्कूलों के पढ़ाई में बच्चों के बेसिक शिक्षा में कमी पाए जाने पर 3 शिक्षकों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद मध्याह्न भोजन रसोइया से खाना बनाने के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी लेकर उन्हें निर्देशित किया कि, बच्चों को अच्छा खाना खिलाएं। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें जर्जर शौचालय को नष्ट कर नवीन शौचालय बनाने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को दिए। साथ ही शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बिलाईगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और स्वामी आत्मानंद विद्यालय का कलेक्टर ने निरीक्षण किया।

    एसडीएम ऑफिस का निरीक्षण और फॉरेस्ट सर्वे की बैठक  : 

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ एसडीएम कार्यालय का अवलोकन कर वहां राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया, जिसमें वन और राजस्व भूमि के संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदारगण और वन अधिकारी उपस्थित थे। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…

    July 23, 2026

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.