Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    • खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»रोटी में देसी घी लगाकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए कितनी मात्रा में इसका सेवन करना है सही
    खानपान-सेहत

    रोटी में देसी घी लगाकर खाना चाहिए या नहीं? जानिए कितनी मात्रा में इसका सेवन करना है सही

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सी घी का सेवन पुराने समय से किया जा रहा है. हमारे बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा देसी घी का सेवन करने की सलाह देते थे. इसकी वजह थी इसमें पाए जाने वाले वो तत्व जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायी साबित होते हैं. देसी घी को कई तरीके से डाइट में शामिल किया जा सकता है कुछ लोग इसे दाल और सब्जी में डालकर खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग घी लगी हुई रोटी का सेवन करते हैं. लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में अक्सर आता है कि क्या रोटी में घी लगाकर खाना सही है. इसको लेकर के लोगों में कई तरह के मिथ हैं कुछ इसको हेल्दी मानते हैं तो कुछ इसे अनहेल्दी तो आइए जानते हैं कि आखिर रोटी में घी लगाकर खाने से क्या होता है.

    रोटी में घी लगाकर खाने से क्या होता है? 

    देसी घी विटामिन ए, डी,  ई और के पाए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें ब्यूट्रिक एसिड होता है जो कि एक शार्ट चेन फैटी एसिड है जो गट हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. ब्यूट्रिक एसिड से डाइजेशन इंप्रूव होता है और कब्ज को दूर करने में भी ये मदद करता है. घी बनाते समय बटर के मिल्क सॉलिड से निकल जाते हैं, ऐसे में इसका सेवन लैक्टोज इंटॉरलेंस वाले लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं. 

    मात्रा का ध्यान रखें

    इसके साथ ही घी के न्यूट्रिशन के प्वाइंट से देखें तो घी को कैलोरी डेंस और न्यूट्रिएंट डेंस इंग्रीडिएंट कह सकते हैं. इसलिए इसे खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखें. हमेशा इसकी एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें. 

    रोटी में घी लगाकर खाने के फायदे

    • अगर आप घी का सही से इस्तेमाल करते हैं तो रोटी और घी का कॉम्बो एक बैलेंस मील है. जहां रोटी से आपको फाइबर और कार्बोहाइड्रेड मिलते हैं और घी से हेल्दी फैट और विटामिन्स मिलते हैं. 
    • रोटी पर घी लगाने से आपका पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है जिससे आप जंक फूड खाने से बच सकते हैं.
    • रोटी पर घी लगाकर खाने से रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी थोड़ा कम हो जाता है, जिससे कि ब्लड शुगर स्पाइक कम होती है. 
    • इसलिए आप घी में रोटी एक सीमित मात्रा में लगाकर खा सकते हैं. 

    इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आप रोटी में घी लगाकर खाते हैं तो इसके साथ ही अपने रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को भी शामिल करें. 

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.