गरियाबंद । जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवभोग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरबहाल की आबादी लगभग 2 हजार 500 है। इस गांव का क्षेत्रफल 1220.25 एकड़ है। गाँव में खेती का अच्छा रकबा होते हुए भी जल की कमी के कारण किसान पर्याप्त उत्पादन नहीं ले पा रहे थे। गर्मियों में तापमान अधिक होने पर भू-जल स्तर काफी नीचे चला जाता था। ग्राम सभा में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण की जानकारी दी गई, जिससे वर्षा जल का संचयन कर खेतों की सिंचाई की जा सकती है। जानकारी प्राप्त करने के उपरांत मोहन ने अपने खेत में डबरी बनाने के लिए आवेदन ग्राम पंचायत को दिया। इसके उपरांत जिला पंचायत के माध्यम से उनके खेत में डबरी निर्माण के स्वीकृति मिलने के पश्चात हितग्राही मोहन ने उन्होंने खेती के रकबे मे से कुछ हिस्से में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत एक डबरी का निर्माण कराया। अब उनके पास अपनी फसलों को सूखे से बचाने के लिए खुद का जल का स्त्रोत है। अब वे बाड़ी के साथ ही साथ मछली पालन एवं साग-सब्जी, अरहर, अरबी (कोचई) लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में कामयाब हुए है। इसमें उन्हें साग-सब्जी से लगभग 10 से 12 हजार रूपए का फायदा हुआ। इसके साथ मछली पालन से अब तक में 20 हजार तक का फायदा हुआ और लगभग 1.50 एकड़ में उन्होंने धान फसल लगाकर 50 हजार रूपये अर्जित करता। डबरी निर्माण के माध्यम से उसके आर्थिक स्थिति में सुधार आ रही है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वे गांव के अन्य लोगो को भी डबरी निर्माण के महत्व को बताते हुए डबरी निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित करते है। उन्होंने बताया कि डबरी निर्माण कार्य से जल स्त्रोतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

