Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»FASTag फ्रॉड से बचने के 5 आसान टिप्स, एक गलती और खाली हो सकता है वॉलेट
    क्राइम

    FASTag फ्रॉड से बचने के 5 आसान टिप्स, एक गलती और खाली हो सकता है वॉलेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाईवे पर टोल टैक्स चुकाने का सबसे आसान तरीका बन चुका है FASTag. हाल ही में सरकार ने इसका एनुअल पास भी लॉन्च किया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर ठगों की नज़र भी इस पर पड़ गई है. फर्जी कॉल, SMS और लिंक भेजकर लोग ठगे जा रहे हैं और वॉलेट से पैसे साफ हो रहे हैं.

    कई मामलों में देखा गया है कि FASTag बंद करने या KYC अपडेट करने के नाम पर यूज़र्स से ठगी की गई है. अगर आप भी FASTag इस्तेमाल करते हैं तो इन 5 बातों को ध्यान में रखकर खुद को फ्रॉड से बचा सकते हैं.

    1. फर्जी SMS और लिंक से बचें

    अक्सर ठग मैसेज भेजते हैं कि आपका FASTag बंद होने वाला है और लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं. ध्यान रखें बैंक या NHAI की तरफ से ऐसा कोई मैसेज नहीं आता. ऐसे मैसेज आते ही समझ लें कि यह धोखाधड़ी है.

    2. सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करें

    कभी भी थर्ड पार्टी या फर्जी ऐप से FASTag से जुड़ा काम न करें. केवल बैंक या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही भरोसा करें.

    3. OTP, PIN या पासवर्ड शेयर न करें

    बैंक या कंपनी आपसे कभी भी OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगेगी. इन्हें किसी के साथ शेयर करना सीधा खतरे को न्योता देना है.

    4. QR कोड स्कैन करने में सावधानी बरतें

    ठग अब व्हाट्सएप या SMS के जरिए QR कोड भेजकर पैसे ठग रहे हैं. वे रिचार्ज का बहाना बनाकर QR कोड स्कैन करने को कहते हैं, जबकि पैसा सीधे उनके अकाउंट में चला जाता है. ऐसे किसी भी QR कोड को स्कैन न करें.

    5. बैलेंस और ट्रांजेक्शन पर रखें नजर 

    FASTag वॉलेट का बैलेंस और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री समय-समय पर चेक करते रहें. अगर कोई संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखे तो तुरंत कस्टमर केयर या बैंक को शिकायत करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत

    July 18, 2026

    बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक चालक ने  मोटरसाइकिल सवार युवक को मार दी जोरदार टक्कर, मौत

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.