Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»अमनजोत और हरलीन का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन
    खेल

    अमनजोत और हरलीन का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ । शहर की दो उभरती ऑलराउंडर क्रिकेटर अमनजोत कौर और हरलीन देयोल ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। दोनों का चयन भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा।

    टीम में चुने जाने पर अमनजोत कौर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर क्रिकेटर का सपना वर्ल्ड कप खेलने का होता है और अब यह सपना साकार हो गया है। वहीं हरलीन देयोल ने बताया कि वह इन दिनों बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अभ्यास कर रही हैं। उन्हें अपने चयन की खबर न्यूज चैनलों से मिली।

    अमनजोत कौर के कोच नागेश गुप्ता ने भी अपनी शिष्या की सफलता पर खुशी जाहिर की और अकादमी में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। अमनजोत कौर फिलहाल पंजाब की ओर से खेलती हैं, जबकि हरलीन देयोल हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी हैं, लेकिन मोहाली में निवास करती हैं और उन्होंने एमसीएम डीएवी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है।

    खेल प्रदर्शन की बात करें तो अमनजोत कौर ने अब तक 8 वनडे मैचों में 78 रन बनाए और 12 विकेट लिए हैं। वहीं, टी-20 प्रारूप में उन्होंने 15 मैचों में 162 रन बनाए और 6 विकेट झटके हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में पिछले दो वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए 2022-23 सीजन में 21 विकेट और 482 रन बनाए। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर जगह मिली।

    अमनजोत कौर सेक्टर-56 में रहती हैं और अभ्यास के लिए कोच नागेश गुप्ता की पीरमुच्छला क्रिकेट अकादमी जाती हैं। उनके पिता कारपेंटर का काम करते हैं और बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। अमनजोत इससे पहले इंडिया अंडर-23 और इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी में भी खेल चुकी हैं।

    वहीं, हरलीन देयोल ने 2019 में भारतीय टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद वह टीम की नियमित सदस्य रहीं। हालांकि, यह उनका पहला वर्ल्ड कप होगा। इसके अलावा हरलीन को मोहाली में होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच और दिल्ली में एक मैच के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.